देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के रिकॉर्ड मरीजों की पहचान हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को एक दिन के अंदर सात हजार 830 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 40 हजार के पार हो गई है। अब देश में 40 हजार 215 मरीज ऐसे हैं, जो संक्रमित हैं। ये या तो अस्पताल में भर्ती हैं या फिर घर पर रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को दो लाख 14 हजार 242 लोगों ने कोरोना का टेस्ट कराया था। इसमें 3.65 यानी 7,830 लोग संक्रमित पाए गए। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के चलते 11 लोगों की मौत भी हो गई। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में दो-दो संक्रमितों ने जान गंवाई, जबकि उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र हरियाणा और गुजरात में एक-एक मौत दर्ज की गई। साथयों,अचानक कोरोना बढ़ने का क्या कारण है ?क्या आप घर से बाहर निकलने पर मास्क,सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं ?कोरोना को नियंत्रित रखने के लिए  सरकार और प्रसाशन को कौन से उपाय करने चाहिए ?अपनी बात हम

इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक खबर तेज़ी से वायरल हो रही है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि आप समारोह में बचे खाने को 1098 पर फोन करके गरीब बच्चों के लिए चाइल्ड दे सकते हो। वायरल  खबर में लिखा है ‘खुशखबरी: प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा के अनुसार, अगर आपके घर में कोई समारोह/ पार्टी है और बहुत सारा खाना बर्बाद हो जाता है, तो कृपया 1098 पर कॉल करें- चाइल्ड हेल्पलाइन के लोग और भोजन एकत्र किया जाएगा

नमस्कार आदाब श्रोताओं मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी बिहार के लोगों के लिए है जो डेकोर हब डिज़ाइन प्राइवेट लिमिटेड ऑफिस द्वारा निकाली गई टैली ऑपरेटर की भर्ती पर मासिक 6,000 - ₹15,000 रूपये वेतन पर कार्य करने के लिए इच्छुक है। इस पद के लिए वैसे अनुभवी तथा फ्रेशर्स उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से किसी भी संकाय में बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण किया हो और साथ ही अंग्रेजी और हिंदी भाषा का बोलने और लिखने में सक्षम हो। अगर आपके पास माँगी गई सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन पत्र इस पते पर भेज सकते है। पता है- RK Ave, near shiv mandir, Langar Toli, Dujra Diara, Patna, Bihar 800004. इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति फ़ोन पर भी संपर्क कर सकते है. संपर्क करने के लिए नंबर है - +91 9334370657.तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये . साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ रही है। आज यानी 10 अप्रैल 2023 को सक्रिय मामलों की संख्या 35,199 के आसपास बनी हुई है। 09 अप्रैल 2023 की सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में सक्रिय मामलों की संख्या 32,814 थी, जबकि 08 अप्रैल को इनकी संख्या 31,194 दर्ज की गई थी। महामारी के तीन वर्ष बीत चुके हैं। हालांकि इसके बाद भी महामारी का खतरा अब तक टला नहीं है। न केवल भारत बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अभी भी संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। साथियों आप हमें बताएं कि आपके क्षेत्र में कोरोना की क्या स्थिति है ? क्या लोग कोरोना से बचाव के लिए सावधानियों का पालन कर रहे हैं ? अपनी बात हम तक पहुँचाने के लिए अपने फ़ोन में अभी दबाएं नंबर 3 ।

मार्च के महीने में आई जलवायु आपदाओं को देखें तो देश में बिजली गिरने की घटनाओं ने भारी नुकसान पहुंचाया है। 12 राज्यों में वज्रपात की इन घटनाओं में करीब 60 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा मार्च 2023 के लिए जारी क्लाइमेट रिपोर्ट में सामने आई है। इतना ही नहीं इन आपदाओं में 550 मवेशियों के भी मारे जाने की सूचना मिली है। रिपोर्ट की मानें तो मार्च 2023 के दौरान देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई थी। 1901 के बाद यह सातवां मौका है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

गांव आजीविका और हम के इस कड़ी में हम हमारे विशेषज्ञ जी दास साहू द्वारा जानेंगे गर्मी के मौसम में लगायी जाने वाली भिंडीऔर खीरे की खेती में लगने वाले कीड़ों से बचाओ व उपाय की जानकारी। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

Transcript Unavailable.

कोरोना संक्रमण का प्रकोप एक बार फिर बढ़ने लगा है। कई राज्यों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि कई राज्यों में इससे बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन उपलब्ध ही नहीं है। देश में पांच अप्रैल 2023 को सक्रिय मामलों की संख्या 23,091 के आसपास दर्ज की गई, जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा चार अप्रैल को सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक यह आंकड़ा 21,179 था।

स्टैंड-अप इंडिया योजना के तहत पिछले सात सालों में 1.80 लाख खाताधारकों को 40,700 करोड़ के लोन आवंटित किए जा चुके हैं। सात साल पहले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिलाओं के बीच उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टैंड अप योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना की अवधि को वर्ष 2025 तक बढ़ा दिया गया है।

डिजिटल बैंकिंग के साथ ही स्कैमर्स लोगों को निशाना बना रहे हैं. इस तरह वो लोगों के पैसे को लूट रहे हैं. कई मामले सामने आ चुके हैं जहां लोगों को लूटा गया है. इस तरह से स्कैम पिछले कुछ महीनों से हो रहे हैं. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।