इन दिनों इंटरनेट पर एक वेबसाइट तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल वेबसाइट के द्वारा दावा किया जा रहा है कि वे PSU तेल विपणन कंपनियों की ओर से पेट्रोल पंप डीलरशिप की पेशकश कर रहे हैं। जिसकी जांच फैक्ट चेक करने वाली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पीआईबी फैक्ट चेक ने किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

Transcript Unavailable.

देश के 12 से अधिक राज्य ऐसे हैं जहां लोगों को चिलचलाती गर्मी, उमस और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं तूफान के चलते गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्य प्रचंड चक्रवाती तूफान के चलते भारी बारिश के दौर से गुजर रहे हैं। वहीं पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुजरात में अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का पूर्वानुमान लगाया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

नमस्कार दोस्तों, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है एक सुनहरा मौका मोबाइल वाणी के साथ जुड़ कर काम करने का । ये मौका है उन स्नातक महिला एवं पुरुषों के लिए जिनकी रचनात्मक लेखनी में है रूचि और हिंदी भाषा की जानकारी है बेहद खास । मोबाइल वाणी के साथ जुड़कर इंटर्नशिप,कंसल्टेंसी वह फूल टाइम शिफ्ट में काम करने में इच्छुक प्रार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते है । काम और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए अभी अपने फ़ोन में दबाएँ नंबर- 9 धन्यवाद।

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके श्रीनगर और पंजाब के कुछ शहरों में भी महसूस किए गए हैं। इसका केंद्र जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किलोमीटर दक्षिण पूर्व बताया जा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

सरकार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण की बुकिंग के लिए बनाए गए कोविन ऐप पर अपलोड की गई नागरिकों की निजी जानकारी में कथित सेंधमारी की रिपोर्ट सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने इसकी गहन जांच की मांग की है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्व-मध्य अरब सागर में बना प्रचंड चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' पिछले छह -घंटों के दौरान आठ किमी प्रति घंटे की गति के साथ लगभग उत्तर की ओर की बढ़ गया है। यह पोरबंदर से लगभग 310 किमी दक्षिण, पश्चिम में, देवभूमि द्वारका से 340 किमी दक्षिण, दक्षिण पश्चिम में, जखाऊ बंदरगाह से 420 किमी दक्षिण, दक्षिण पश्चिम में, नलिया से 430 किमी दक्षिण, दक्षिण पश्चिम में और पाकिस्तान के कराची से 590 किमी दक्षिण, पश्चिम-दक्षिण में है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

पीएम मुद्रा योजना" के तहत 20,55,000 रुपये का ऋण देने का दावा करने वाला एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मैसेज में कहा गया है कि पीएम मुद्रा योजना 2023 के तहत 20,55,000 रुपये मंजूर किए जाने के लिए तैयार हैं और नागरिकों को अपने मोबाइल नंबरों को सत्यापित करने और मिनटों में ऋण पात्रता जांच करने के लिए कहा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो सशस्त्र सीमा बल द्वारा निकाली गई कांस्टेबल पदों पर Rs.21,700 - 69,100/- पर कार्य करने के लिए इच्छुक है । इन पदों के लिए कुल 543 रिक्तियां निकाली गयी है। इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में उत्तीर्ण किया हो। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष रखी गई है । आवेदनकर्ताओं का चयन ऑनलाइन परीक्षा, PST और PET में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क :सामान्य और ओ.बी.सी के सभी उम्मीदवारों के लिए 100/- रुपए रखा गया है और एससी - एसटी और महिला के सभी उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क रखा गया है। यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://applyssb.com/SSB_CT_23/applicationAfterIndex पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र 18 जून 2023 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं।

Transcript Unavailable.