एक नए अध्ययन से पता चला है कि जंगली खाद्य पदार्थ भारत में महिलाओं, विशेषकर आदिवासियों की आहार विविधता में अहम भूमिका निभाते हैं और खाद्य तथा पोषण सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इससे आदिवासी महिलाओं में कुपोषण पर अंकुश लगाने के प्रयासों को गति मिल सकती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले दो दिनों के दौरान गुजरात, राजस्थान के कुछ और हिस्सों, हरियाणा तथा पंजाब के बचे हुए हिस्सों में दस्तक देने की संभावना है।वहीं मौसम विभाग ने बताया कि, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पिछले कुछ सालों में भारतीय नोटों को लेकर लोगों में अलग-अलग तरह की कन्फ्यूजन देखने को मिली है। कभी 100 रुपये के नोट को लेकर कोई बवाल तो कभी दो हजार रुपये के नोट की वापसी को लेकर कन्फ्यूजन।अब नया मामला 500 रुपये के नोट को लेकर है। इन दिनों 500 रुपये के नोट को लेकर वायरल मेसेज सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी जोरों से वायरल हो रहा है जिसमें 500 रुपये का नोट फेक बताया जा रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दुनियाभर में कैंसर के विभिन्न प्रकार वैज्ञानिकों की चिंता का कारण बने हुए हैं। कैंसर के ज्यादातर प्रकार का इलाज जल्दी जांच पर निर्भर करता है। इलाज के बाद भी कैंसर के दोबारा होने की आशंका बनी रहती है। दशकों तक सीमित सफलता के बाद अब वैज्ञानिकों को उम्मीद की नई किरण दिखी है।माना जा रहा है कि अगले पांच साल में कैंसर को लेकर कई कारगर टीके विकसित किए जा सकते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो बिहार पुलिस द्वारा निकाली गई कांस्टेबल पदों पर वेतनमान नियमानुसार पर कार्य करने के लिए इच्छुक है । इन पदों के लिए कुल इक्कीस हजार तीन सौ एकानवे रिक्तियां निकाली गयी है। इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से बारहवीं परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष रखी गई है । आवेदनकर्ताओं का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क :सामान्य और ओ.बी.सी वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए 675/- रुपए, एससी - एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए 180/- रूपए रखा गया है।यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://apply-csbc.com/CSBC_CT_V3_01_2023/applicationIndex पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र 20 जुलाई 2023 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं। धन्यवाद !
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
पिछले साल सड़क हादसे में लगभग 15,000 लोगों की मौत हुई, जिसमें 7,700 लोग दोपहिया वाहन चालक थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।राज्य परिवहन आयुक्त द्वारा पिछले सप्ताह जारी एक परिपत्र में साझा किये गये आंकड़ों के मुताबिक, ज्यादातर दोपहिया वाहन चालकों की मौत हेलमेट नहीं पहनने के कारण सिर में चोट लगने की वजह से हुई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मानसून में देरी का असर खरीफ फसलों पर बुरी तरह से पड़ा है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि 23 जून 2023 तक देश में 129.53 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बुआई हो चुकी है, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 6.12 लाख हेक्टेयर कम है, लेकिन चूंकि पिछले साल भी जून के महीने में मानसून देरी से आया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गांव आजीविका और हम के इस कड़ी में हम हमारे विशेषज्ञ जीवदास साहू द्वारा जानेंगे मानसून आने से पूर्व तैयार रखे बीज और खाद ।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
