यह कार्यक्रम बताता है कि गर्मी में घर को कैसे ठंडा रखा जा सकता है। इसमें एक परिवार पुराने तरीकों जैसे मिट्टी, बांस और छत पर पौधे लगाने के बारे में सीखता है। साथ ही, नए तरीके जैसे खास पेंट भी बताए गए हैं। कार्यक्रम यह संदेश देता है कि ऐसे घर बनाना चाहिए जो गर्मी कम करें और पर्यावरण के लिए अच्छे हों। इस गर्मी में आपका घर कितना गर्म रहता है ? अपने घर को ठंडा रखने के लिए आपने क्या उपाय किये ?
सरकार का दावा है कि वह 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रही है, और उसको अगले पांच साल तक दिये जाने की घोषणा की है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में यह भी दावा किया कि उनकी सरकार की नीतियों के कारण देश के आम लोगों की औसत आय में करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। इस दौरान वित्त मंत्री यह बताना भूल गईं की इस दौरान आम जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में कितनी बढ़ोत्तरी हुई है।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा सर्दी के मौसम में मुर्गी आवास की सफाई कैसे करें इसकी जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
बिहार राज्य के दरभंगा ज़िला के बिरौल पंचायत के भगवाननगर से जय प्रकाश की बातचीत दरभंगा मोबाइल वाणी के माध्यम से एक व्यक्ति से हुई। ये बताते है कि भगवाननगर में सड़क की समस्या है। बारिश में बारिश में पानी जम जाता है। इन्हे सरकारी योजना जैसे आवास योजना व शौचालय का लाभ नहीं मिला है
बिहार राज्य के दरभंगा जिला से संजीव कुमार पासवन मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाह रहे है कि ,उनके गाँव में बहुत से लोगो को आवास योजन के तहत मकान नहीं मिला है जिसके कारण वहां के लोगो काफी परेशान हो रही है।
बिहार राज्य के जिला दरभंगा से नितीश कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। श्रोता यह बताना चाहती है कि उनके घर के नल का टोटी टूट गया है और पानी नहीं आता है। उनको बहुत परेशानी हो रही है। उनको आवास का लाभ भी नहीं मिला है।
झारखण्ड राज्य, दरभंगा जिला से जय प्रकाश पासवान दरभंगा मोबाइल वाणी के माध्यम से एक व्यक्ति से बात कर रहें हैं। अजय कुमार का कहना है कि, ये बस दीपू में काम करते हैं और अभी बारिश के कारण इनका काम बंद है। तथा ये लकड़ी के घर में रहते हैं जो की छूटा है। इन्हें अभी तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला यही। ना ही इनके पास राशन कार्ड है ना ही आवास आदि है
बिहार राज्य से आरती कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी कुंती देवी से बातचित की। कुंती देवी ने बताया कि उन्हें इंदिरा आवास और राशन कार्ड का लाभ नहीं मिला है
बिहार राज्य के दरभंगा ज़िला के कुशेश्वर स्थान के हरिनगर पंचायत के महाराजपुर से संजू देवी,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि राशन कार्ड और नल जल योजना का लाभ उन्हें मिला है। परन्तु उन्हें इंदिरा आवास का लाभ नहीं मिला है। और गाँव में नाली की भी सुविधा नहीं है
बिहार राज्य के दरभंगा ज़िला के कुशेश्वर स्थान के हरिनगर पंचायत के महाराजपुर से हमारी श्रोता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से पूनम देवी से बातचीत कर रही है। पूनम देवी कहती है कि राशन कार्ड और नल जल योजना का लाभ उन्हें मिला है। परन्तु उन्हें इंदिरा आवास का लाभ नहीं मिला है
