Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सोनो( जमुई)/ चरकापत्थर थाना अंतर्गत जागीजोर पुल के पास तेज रफ्तार बाइक के असंतुलित होने के एक सवार की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से निजी क्लीनिक में इलाजरत है। घटना बीते दिन की है जब वैशाली जिला के राघोपुर निवासी शंभू सिंह का 14 वर्षीय पुत्र अपने बड़े मामा के श्राद्ध कर्म में जमुई जिला आया हुआ था। मृतक अपने छोटे मामा के साथ बेलाटांड़ से लकरा गांव की ओर जा रहा था तभी जागीजोर पुलिया के पास तेज रफ्तार बाइक असंतुलित हो पुल से जा टकराई जिससे दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जिसमें इलाज के दौरान 14 वर्षीय श्रवण कुमार को डॉक्टरों की टीम नहीं बचा पाई वहीं छोटे मामा चंदन सिंह का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में जारी है। मृतक अपनी बहन के ससुराल बेलाटांड से बड़े मामा के श्राद्ध कर्म के लिए निकला था लेकिन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पूर्व ही दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना की सूचना चरका पत्थर थाना प्रभारी अनिरुद्ध कुमार को मिलने के पश्चात घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में एक सवार की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी ने मृतक श्रवण कुमार का शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर भेज दिया, वहीं शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए सरकार की ओर से मिलने वाले मुआवजा राशि दिलाने का भरोसा दिया।
रक्सा मोड़ के समीप दो चार पहिया वाहनों में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गया। जिससे ड्राइवर सहित कुछ यात्री घायल हो गए सोनो थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पैरामटिहान स्थित रक्सा मोड़ सोनो चकाई मुख्य सड़क पर स्क्रपियो व स्विफ्ट कार की आमने सामने टक्कर में स्विफ्ट पर सवार दो लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक। स्क्रपिओ से सोनो मुख्य मार्ग में झारखंड जाने के क्रम में सामने से आ रही स्विफ्ट डि•ाइनर कार अनियंत्रित होकर स्क्रपियो से टकरा गई। इससे दोनों वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे लोग स्विफ्ट कार पर सवार एक दो पुरुषों एवं ड्राइवर को इलाज के लिए किसी निजी चिकित्सालय में ले गए। इस संबंध में स्क्रपियो पर बैठे ड्राइवर ने बताया है बारात लेकर झारखंड जा रहे थे इसी दौरान सामने से अनियंत्रित होकर स्विफ्ट कार टकरा गई। घटना को देखकर स्थानीय लोगों ने इकट्ठा होकर सभी घायलों को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र सोनो भेजा गया और स्थानीय थाने की जानकारी दी गई मौके पर सोनो थाना के पुलिस दलबल पहुंचकर घटना स्थल पहुंचकर जांच पड़ताल शुरु किया है
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने बताया की पातांबर गांव के पास एक तेज रफ्तार दोपहिया वाहन की आमने - सामने टक्कर हो गई । इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
