बिहार राज्य के जमुई जिला के सोनो प्रखंड से कुंदन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बदलते मौसम कार्यक्रम के तहत बता रहे है कि जलवायु परिवर्तन से लोगों को काफी प्रभाव पड़ा है। मौसम में आए परिवर्तन से जीव जंतुओं को भी नुकसान हुआ है। वहीँ वर्षा होने के कारण किसानों द्वारा लगाए रबी फसल बरबाद हो गया है। वातावरण में ठण्ड होने से जीव जंतु के साथ मनुष्य के स्वास्थ्य पर असर पड़ा है , लोग अनेक बिमारियों का शिकार हो रहे है।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जमुई जिला से दीपक मोबाइल वाणी के माध्यम से संतोष कुमार से साक्षात्कार लिया है । जिसमें संतोष कुमार ने बताया कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव खेती पर किस प्रकार से पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 15 एकड़ जमीन में खेती का काम करते है,जिसमें वे धान , गेहूं, मसूर ,चना और मुंग अदि की खेती करते है। किसानों को फसल की उपज का सही कीमत नहीं मिल रहा है। सरकार अगर वास्तव में किसान की उन्नति चाहती है तो फसल का सही कीमत कर दी जाये। किसान की अगली पीढ़ी आगे पढ़ सकती है। इसके साथ ही उन्होंने बताया की कृषि मेला लगा हुई उसमे में ईख की खेती पर जोर दिया जा रहा है क्यूंकि जमुई जिला ईख की खेती के लिए प्रमुख क्षेत्र मन जाता है

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जमुई ज़िला से नरेंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बदलते मौसम कार्यक्रम के तहत कमलेश से साक्षात्कार लिया है। जिसमें कमलेश ने बताया की मौसम में परिवर्तन हो रहा है ,कभी धूप कभी छाया हो रहा है साथ में पीने के पानी की दिक्कत हो रहा है। दूसरी ओर बदलते मौसम के कारण गेहूं की फसलें खराब हो रही है।

बिहार राज्य के जिला जमुई से प्रेम मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि मौसम कि परिवर्तन के कारण लोगों के शरीर में काफी प्रभाव पड़ रहा है इस लिए लोगों को मौसम के अनुकूल अपने खान-पान पर अधिक ध्यान देना चाहिए। जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर ना पड़े। आगे कह रहे है कि पानी की कमी से किसानों को खेती करने में काफी परेशानी हो रही हैं। यदि समय पर बारिश नहीं होता है तो आम जनता को पीने का पानी भी नहीं मिल पाएगा।

बिहार राज्य के जिला जमुई से रजनीश कुमार ने जलवायु परिवर्तन के विषय पर मुनि यादव से साक्षात्कार लिया। मुनि यादव ने बताया बारिश नहीं होने से और बोरिंग में भी पानी नहीं होने से फसल अच्छी नहीं हुई। खेती के लिए और कोई अन्य संसाधन जैसे तालाब ,पोखर कुछ नहीं है। बोरवेल का जलस्तर भी बहुत नीचे है जिस वजह से बोरवेल से भी बहुत कम पानी मिल पाता है।

बिहार राज्य के जिला जमुई से रजनीश कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जलवायु परिवर्तन के विषय पर श्रोता से साक्षात्कार लिया। श्रोता ने बताया जलवायु परिवर्तन से दलहन और तिलहन की फसल में बहुत नुकसान हुआ है। पहले मसूर की फसल 20 से 25 किलो तक हो जाती थी वही अब 5 से 10 किलो भी मुश्किल से होती है। सरसों की फसल भी बारिश ना होने की वजह से अच्छी नहीं हुई। गेहूँ की फसल में भी 30 % तक गिरावट हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के सिकंदरा प्रखंड से दीपक कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से अकबर हुसैन से बातचीत कि जिसमे उन्होंने बताया की हर साल मौसम में कुछ ना कुछ परिवर्तन हुआ है। और इस बार भी परिवर्तन होगा अभी से ही देखा जा रहा है की गर्मी अपने चरम सीमा की ओर अग्र साहित हो रही है। ऐसा जब भी होता है तो हमेशा जल का समस्या बना रहता है।इससे आम जन का दैनिक कार्य में रूकावट आ रहा है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें  

दोस्तों,पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ -पौधों का होना बहुत जरुरी है। इसे ध्यान में रखते हुए लगभग सभी राज्यों की सरकार सजग है। बिहार सरकार द्वारा पर्यावरण को बचाने और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है, जिसका नाम है " बिहार पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना " . आइए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से.....