पांच मार्च को जदयू द्वारा पटना प्रदेश कार्यालय स्तिथ कर्पुरी सभागार में आयोजित होने वाली अंतरास्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को जमुई सदर प्रखंड अंतर्गत नीमनवादा गांव में को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष क्रांति कुमारी ने की।बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिला के मान सम्मान को बरकरार रखने में सूबे की सरकार अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।हमलोग उनके सपनों को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा व महिला जदयू प्रदेश अध्यक्ष स्वेता विश्वास नारी के सपनों को साकार कर उनकाे मान सम्मान देगी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव हरिओम कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं की सशक्तिकरण हुआ।शराब बंदी से महिलाओं में आत्म सम्मान जागा हैं।पंचायत में 50 प्रतिशत आरक्षण से महिलाओं का राजनैतिक अधिकार मिली हैं।35 प्रतिशत राज्य सरकार के नौकरियों में आरक्षण से महिलाये प्रशासन मे महिलाओं की भागीदारी बढ़ी हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें