बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता अमित कुमार सविता ने श्याम से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की जलवायु परिवर्तन से सभी लोग प्रभावित होते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी कृषकों को होती है। ज्यादा पाला पड़ने से फसल बर्बाद हो जाती है। गर्मी बढ़ने से नमी के कारण भी फसल खराब हो जाती है। अभी रबी फसल का समय है। लेकिन अनुकूल वातावरण नहीं मिलने से यह भी प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही लोगों को शारीरिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है