राजस्थान राज्य के डीग जिला से श्याम सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बात रहे है की उनके क्षेत्र के अस्पताल में डॉक्टर मनमाने तरीके से काम करते है
मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे संवाददाता ने फ़ोन पर हमारे श्रोता देशराज से बात किया जो की राजस्थान राज्य के डीग जिला के रहने वाले है, उन्होंने बताया की चिरंजीवी योजना के तहत भी डॉक्टर जाँच के पैसे लेते है और मरीज़ो के साथ मनमानी करते है। कार्ड धारक से भी जाँच के पैसे लिए जाते है। उनका कहना है की अप्रूवल आने से पहले ही बेड खली करा दिया जाता है
राजस्थान राज्य के डीग से गोवन सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि उनको चिरंजीवी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है और अस्पताल के डॉक्टर मनमानी करते है और जाँच के पैसे लेते है। उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बनकर आया है
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा मक्का फसल की बुवाई के बारे में जानकारी दे रहे हैं । विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
इस कार्यक्रम में एक परिवार बात कर रहा है कि कैसे बढ़ती गर्मी से बचा जाए। वे चर्चा करते हैं कि शहरों में ज्यादा पेड़-पौधे लगाने चाहिए, पानी बचाना चाहिए, और लोगों को इन बातों के बारे में बताना चाहिए। और सभी को मिलकर अपने आसपास की जगह को ठंडा और हरा-भरा बनाकर रखना चहिये
राजस्थान राज्य के डीग जिला से बल्ला मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं चिरंजीवी योजना में धांधली चल रही है और अस्पताल में पैसे लिए जाते हैं साथ ही उनका आयुष्मान कार्ड बन कर नहीं आया है
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे पैसों के सही निवेश के बारे में
यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा निकाली गयी मल्टी टास्किंग नॉन टेक्निकल के 4887 और हवलदार के 3439 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी भी बोर्ड से दसवीं पास किया हो , इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://www.sarkariresult.com/ssc/ssc-mts-2024/ .याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 /07/2024 है ।
साथियों, आपके यहां पानी के प्रदूषण की जांच कैसे होती है? यानि क्या सरकार ने इसके लिए पंचायत या प्रखंड स्तर पर कोई व्यवस्था की है? अगर आपके क्षेत्र में पानी प्रदूषित है तो प्रशासन ने स्थानीय जनता के लिए क्या किया? जैसे पाइप लाइन बिछाना, पानी साफ करने के लिए दवाओं का वितरण या फिर पानी के टैंकर की सुविधा दी गई? अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो आप कैसे पीने के पानी की सफाई करते हैं? क्या पानी उबालकर पी रहे हैं या फिर उसे साफ करने का कोई और तरीका है? पानी प्रदूषित होने से आपको और परिवार को किस किस तरह की दिक्कतें आ रही हैं?
