राजस्थान राज्य के अलवर जिला से सुखविंदर सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आयुष्मान योजना का लाभ सही से नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों में सभी सुविधाएँ उपलध नहीं होती है, जिससे उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है
राजस्थान राज्य के अलवर जिला से इरफ़ान ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आयुष्मान योजना का लाभ सही से नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों में योजना के तहत दवाई और जांच की सुविधा उपलध नहीं होती है, जिससे उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ जीव दास साहू , रागी यानि मड़ुवा फसल की जानकारी दे रहे हैं। रागी फसल से जुड़ी कुछ बातें किसानों को ध्यान में रखना ज़रूरी है। इसकी पूरी जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा पौधों में आयरन की कमी और अधिकता के लक्षण के बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
गर्मी की लहर के दौरान बाहर काम करने वाले लोगों की सुरक्षा पर आधारित कार्यक्रम। यह कहानी एक परिवार के माध्यम से लू से होने वाले खतरों, चिकित्सा सलाह और सुरक्षा उपायों को दर्शाती है, साथ ही श्रोताओं को जागरूक करने का प्रयास करती है। आपकी राय में इस भीषण गर्मी में किस तरह से बाहर काम करने वाले लोग अपना ध्यान रख सकते हैं? हम किस तरह से इन लोगों की मदद कर सकते हैं?
राजस्थान के टहला से सूरज कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि इनके क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से पूरी सुविधा नहीं मिलती है
दोस्तों, समाज में लैंगिक समानता प्राप्त करने के लिए सामाजिक असमानता को दूर करना सबसे ज़रूरी है। शिक्षा, जागरूकता, और कानूनों का कड़ाई से पालन करके हम एक ऐसा समाज बना सकते हैं जहाँ पुरुषों और महिलाओं को समान अधिकार और अवसर प्राप्त हों। तो दोस्तों, हर समस्या का समाधान होता है आप हमें बताइए कि _____ हमारे समाज में लैंगिक असमानता क्यों मौजूद हैं? _____आपके अनुसार से लैंगिक समानता को मिटाने के लिए सरकार के साथ साथ हमें किस तरह के प्रेस को करने की ज़रूरत है ?
राजस्थान राज्य के जिला अलवर से हमारे श्रोता , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि उनके क्षेत्र के पास कोई भी हॉस्पिटल नहीं है , बहुत दूर जाना पड़ता है। आयुष्मान कार्ड का कोई लाभ नहीं मिला है।
इस भीषण गर्मी की चपेट में आने से बचना है, तो मौसम विभाग या सरकार द्वारा दी जाने वाली जानकारी और चेतावनी को गभीरता से समझना है और उन बातों का पालन करना है. सावधानी और सतर्कता, इन दोनों बातों का हमें ध्यान रखना है |इस भीषण गर्मी से जुड़ी चेतावनी आपको कहाँ से मिलती है ? चेतावनी सुनने या देखने के बाद आप क्या कदम उठाते है ? आप या आपके आसपास लोग इस भीषण गर्मी से बचने के लिए क्या करते है ?
Transcript Unavailable.
