आज के भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में मानसिक तनाव एक बहुत बड़ा चिंता का विषय बन गया है। मानसिक स्वास्थ्य न सिर्फ हमारे मन को बल्कि भावनाओं, सामाजिक व्यवहारों और शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है । यह हमारे सोचने, महसूस करने, और काम करने के तरीके को निर्धारित करता है। बढ़ते मानसिक तनाव को कम करने के उद्देश्य से हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है, जो मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर ध्यान आकर्षित करता है। साथियों, हर साल विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के लिए एक थीम निर्धारित की जाती है। और इस साल यानी 2024 का थीम है "कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का समय आ गया है"। यह थीम व्यवसायों के लिए मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले वातावरण बनाने की आवश्यकता पर जोर देता है। आज के समय में कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य एक चिंता का विषय बन गया है क्योंकि अधिक से अधिक व्यक्ति काम से संबंधित दबावों के कारण तनाव, चिंता और डिप्रेशन का अनुभव करते हैं। इस मुद्दे को संबोधित करने से न केवल कर्मचारियों को लाभ होता है बल्कि संगठनात्मक उत्पादकता और संस्कृति भी बढ़ती है। साथ ही मन में सकारात्मक सोच का संचार होता है।
राजस्थान राज्य के अलवर जिला से जुबेर खान ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे अस्पताल गए थे अपने पिता जी का इलाज करवाने, लेकिन अस्पताल में आधार अप्रूवल नहीं होने के कारण उनका इलाज नहीं हो पाया। इसके लिए उन्हें सहायता चाहिए।
राजस्थान राज्य के अलवर जिला से शहीद खान ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे अस्पताल गए थे इलाज करवाने, लेकिन अस्पताल में लम्बी लाइन होने के कारण उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा
राजस्थान राज्य के जिला अलवर से जैकम खान की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से समीना से हुई। समीना यह बताना चाहती है कि उनके पेट में गैस है और वह अस्पताल जाना चाहती है लेकिन उनका नंबर अगले दिन का आया। जिससे वह इसका समाधान चाहती है।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री संदीप कुमार ,धान की बाली में लगने वाले कीड़े से बचाव सम्बन्धी जानकारी दे रहे है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा धान की फसल में लगने वाला झोंका रोग के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .
राजस्थान राज्य के जिला अलवर से जैकम खान की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से लोकेश से हुई। लोकेश यह बताना चाहते है कि अस्पताल में इलाज़ कराने के लिए उनसे 10,000 रुपये लिए गए।
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा एनटीपीसी के विभिन्न पदों पर कुल 8113 रिक्तियां निकाली गई है। न्यूनतम 18 वर्ष से 36 वर्ष वाले वैसे व्यक्ति जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास किया हो ,वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है।ओबीसी ,अनुसूचित जनजाति ,अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के लिए आयु में छूट निर्धारित है। जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट ,सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पद के लिए कंप्यूटर टाइपिंग की योग्यता अनिवार्य होगी।इच्छुक व्यक्ति रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है ,साथ ही आप इसी वेबसाइट के माध्यम से आधिकारिक सूचना भी प्राप्त कर सकते है। आवेदन करने के लिए वेबसाइट है : rrbapply.gov.in . याद रखिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2024 है।
आज हमारा देश गाँधी जयंती मना रहा है। आज के दिन हम स्मरण करते हैं अपने राष्ट्रपिता और भारत के उन अनमोल रत्न की, जिनका जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात प्रान्त के पोरबंदर में हुआ था। इनको प्यार से बापू भी कहा जाता है। इन्होने पूरी दुनियां को अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए अचूक हथियार दिया,जिसका नाम है सत्य , अहिंसा और सत्याग्रह। दोस्तों,बापू को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए रास्ते पर चलें एवं उनके सिद्धांतों को अपना कर एक आदर्श समाज बनाने में मदद करें । ग्राम वाणी परिवार के तरफ से गाँधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं !
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री कपिल देव शर्मा धान की फसल में लगी कीट नियंत्रण एवं फसल की निराई -गुड़ाई से जुड़ी जानकारी दे रहे है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
