प्रेस विज्ञप्ति *सम्पूर्ण जनपद में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, जिलाधिकारी ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन* *गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर तथा स्वतंत्रा सेनानियों के आश्रितों को शॉल उढ़ाकर व मोमेटों देकर किया सम्मानित।* *गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा कलेक्ट्रेट में प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिलाधकारी ने की सराहना।* शाहजहांपुर/ दिनांक 26.01.2024/सम्पूर्ण जनपद में हर्षाेल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन कर गणतंत्र दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने गांधी भवन में महात्मा गांधी , लाल बहादुर शास्त्री , सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने नगर निगम परिसर व शहीद उद्यान मे शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। शहीद उद्यान में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण उपरांत जिलाधिकारी ने शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पार्क में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल स्मारक व पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा को तिलक लगाकर पुष्प अर्पित करते हुये श्रंद्धाजली दी साथ ही जिलाधिकारी ने खिरनी बाग चौराहा स्तिथ शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में निर्धारित समय प्रातः 8ः30 बजे ध्वजारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ राष्ट्रगान भी गया तथा सभी को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का संकल्प भी दिलाया। साथ ही उन्होंने सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरूनानक स्कूल, लीड कॉन्वेन्ट, डॉ सुदामा प्रसाद स्कूल तथा स्कॉट गाइड के बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। जिलाधिकारी ने स्कूल के बच्चों द्वारा किये गये कार्यक्रमों की सराहना करते हुये उन्हे पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को शॉल उढ़ाकर व मोमेंटों देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने भव्य आयोजन करने पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों की सराहना की। कलेक्ट्रेट परिसर में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस राष्ट्रीय पर्व का हम सभी भारतवासियों के लिए विशेष महत्त्व है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ था जिसके अन्तर्गत हमें एक समान रूप से आगे बढ़ने का मौका मिलता है तथा अन्तिम व्यक्ति का उत्थान करने का भी मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों की मांग के साथ-साथ कर्तव्यों के महत्त्व एवं दायित्वों को समझना चाहिए। उन्होंने गणतंत्र शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि गण का अर्थ जनता से है तथा तंत्र सरकारी व्यवस्था से है जो कि जनता की सेवा के लिए है। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों प्रेरित करते हुये कहा कि जनता के प्रति उनका सेवाभाव का व्यवहार होना चाहिए। जिलाधिकारी ने डिजिटलीकरण को लेकर कहा कि डिजिटलीकरण से जनता को सुविधिएं प्राप्त हुयी है। आईजीआरएस के माध्यम से किसी भी शिकायत को अब अनदेखा नही किया जा सकता यही गणतंत्र दिवस की सार्थकता है। उन्होने कहा कि सभी जगहा से निराश व्यक्ति जब कलेक्ट्रेट पहुचंता है तो उसे उम्मीद होती है कि यहा से उन्हे सहायता मिलेगी, कलेक्ट्रेट मात्र एक कार्यस्थल नही आकाक्षाओं का प्रतीक है। उन्होने कहा कि साथ ही देश हित में अपने मौलिक कर्तव्यों को भी ध्यान में रखना चाहिए। इस दौरान उन्होने कलेक्ट्रेट में कार्यरत कर्मचारियों की पूरी टीम की सराहना भी की। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किये। पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि मा0 मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य श्री सुरेश कुमार खन्ना जी की अध्यक्षता में आयोजित परेड द्वारा सलामी कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने प्रतिभाग किया। इसके उपरान्त नूरी मरकज़ में लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काट कर उद्धाटन किया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। जिलाधिकारी ने नूरी मरकज़ में स्थित पुस्तकालय को भी देखा। इसी क्रम में उन्होने लोधीपुर स्थित शहीद मौलवी अहमद उल्ला शाह की मजार पर पुष्पाजंलि अर्पित की। *गांधी पुस्तकालय में आयोजित विचार गोष्ठी को जिलाधिकारी ने किया संबोधित।* जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने गांधी पुस्तकालय पहुंच कर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया। उन्होने मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धा सुमन अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर विचार गोष्ठी का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने गांधी जी की विचार धारा की प्रासंगिकता को विस्तार पूर्वक बताया तथा गांधी जी के मनोबल, दृढ़ इच्छा शक्ति, सत्य एवं अहिंसा के बल पर आजादी में उनके द्वारा दिये गये योगदान को याद किया। उन्होने कहा कि आज के समय में गांधी जी का दर्शन अत्यंत प्रासंगिक है तथा भावी पीढ़ी को इस प्रकार की गतिविधियों से अवश्य जोड़ना चाहिए जो उनके विचारों को आगे ले जा सके। ----------------------------- जिला सूचना कार्यालय, शाहजहाँपुर द्वारा प्रसारित।

पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में धूमधाम से मनाया गया* 75वाँ गणतन्त्र दिवस। दिनांक 26.01.2024 को 75वां गणतन्त्र दिवस श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन शाहजहाँपुर को विभिन्न प्रकार के फूलों, गुब्बारों तथा रंगो/रंगोली से सजाया गया। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों तथा पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं द्वारा रैतिक परेड का प्रदर्शन किया गया। पुलिस परिवार के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। पुलिस लाइन शाहजहाँपुर मे आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य, उ0प्र0 सरकार, श्री सुरेश कुमार खन्ना जी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी (मान प्रणाम) ग्रहण करने के बाद श्री अशोक कुमार मीणा,पुलिस अधीक्षक एवं परेड कमाण्डर प्रथम, श्री अमित चौरसिया, पुलिस उपाधीक्षक के साथ सुसज्जित वाहन पर सवार होकर रैतिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी शाहजहाँपुर व मा0 जनपद न्यायाधीश के अतिरिक्त जनपद के विशिष्ट महानुभाव, प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिकों, स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों के अतिरिक्त विशाल जनसमूह उपस्थित रहा

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है सर हमेशा ऊँचा रखना इसका जब तक तुझ मे जान है संविधान से ही भारत बना गणतंत्र इससे ही है हर नागरिक स्वतंत्र जी हा दोस्तों, गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो 26 जनवरी को मनाया जाता है। जैसा की आप सबको पता ही है कि आज पूरा देश 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस ख़ास मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को मुख्य अतिथि के रूप आमंत्रित किया गया हैं। आज ही के दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। इस ख़ुशी के मौके पर देश के हर कोने मे ,प्रत्येक स्कूलों, कॉलेजों शैक्षिक संस्थानों के आलावा सभी कार्यालयो में झंडे फहराये जाते है और कई रंगारंग कार्यक्रम भी किये जाते हैं। विश्व भर में फैले हुए भारतीय मूल के लोग तथा भारत के दूतावास भी गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।,तो आइये शांति- सदभाव और पुरे हर्षोउल्लास के साथ इस गणतंत्र दिवस को मनाये ,साथियों ,मोबाइल वाणी परिवार की और से आप सभी श्रोताओं को गणतंत्र दिवस की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं ।

कार्यक्रम

Transcript Unavailable.