*** सपा की संविधान बचाओ देश बचाओ यात्रा के स्वागत में जुटें कार्यकर्ता : तनवीर खां *** --- सपा की मासिक बैठक में साइकिल यात्रा को सफल बनाने के साथ आगामी लोकसभा चुनाव लेकर हुई चर्चा शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष तनवीर खां की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के साथ ही सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के द्वारा निकाली जा रही "संविधान बचाओ देश बचाओ" साइकिल यात्रा के स्वागत को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने बताया कि सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती के नेतृत्व में "संविधान बचाओ देश बचाओ" साइकिल यात्रा निकाली जा रही है जो 19 जनवरी को जनपद हरदोई से चलकर शाहजहांपुर पहुंचेगी। जनपद की किसी एक विधानसभा में शाम को कार्यक्रम की चर्चा की जाएगी। अगले दिन मीडिया से बातचीत करने के उपरांत यात्रा बरेली को रवाना होगी। मीटिंग के दौरान सपा अधिवक्ता सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रोहित पांडे एडवोकेट, कटरा विधानसभा के नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र पाल श्रीवास्तव, सपा अंबेडकर वाहिनी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रामकुमार वर्मा, सपा के जिला सचिव श्याम सिंह यादव का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सपा के संभावित लोकसभा प्रत्याशी उपेंद्र पाल सिंह, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, राजेश कश्यप, कमल किशोर कठेरिया, डॉ नवनीत यादव, डॉ विनोद कुमार राठौर आदि मौजूद थे। Akhilesh Yadav Samajwadi Party Shivpal Singh Yadav