कड़ा विकास खण्ड के अलीपुरजीता गांव में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य उपस्थित रहे।इस दौरान भारत सरकार द्वारा संचालित प्रचार वाहन में लगे एलईडी स्क्रीन से मौजूद लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया गया और केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान धात्री महिलाओं को पोषण पोटली , बच्चों का अन्नप्रासन व लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष कड़ा अनिल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजुहा डॉ रामराज मौर्या, ग्राम प्रधान रहबर खां, हीरालाल सरोज, पुष्कर त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।