कडा विकासखंड के चक बख्तियारा परसीपुर की ग्राम प्रधान ने अपने पुत्र का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया है।ग्राम प्रधान पूजा देवी व उनके पति लवकुश कुमार ने अपने बेटे अथर्व के जन्मदिन के अवसर पर गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल का वितरण किया है।ग्राम प्रधान पूजा देवी ने बताया की बेटे के जन्मदिन में फिजूल पैसा खर्च करने से बेहतर गरीब लोगों को कंबल वितरण कर उन्हें ठंड से राहत पहुंचाई जाए।इस दौरान करीब डेढ़ सौ लोगों को कंबल वितरण किया गया।वहीं इस कड़ाके की ठंड में कम्बल पाकर लोगों के चेहरे खिले नजर आए।