नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के देवीगंज कस्बे में रविवार को पिछड़ा मोर्चा के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष कड़ा नीरज साहू का स्वागत सम्मान कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना गयी।कस्बे के श्री गंगा प्रसाद साहू इन्टर कालेज में मोर्चा के नव नियुक्त मंडल को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।इस दौरान शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रणविजय निषाद, विद्यालय के प्रबंधक रमेश साहू, अशोक सरोज, चन्द्रशेखर मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।