सिराथू तहसील के सुजातपुर में लोगों के आवागमन के सहूलियत के लिए एक आरओबी का निर्माण जून 2021 में शुरू किया गया था। जिसके लिए आरओबी निर्माण में कई लोगों के मकान और जमीन अधिग्रहण शासन ने किया था। अधिग्रहीत किए गए लोगों को मुआवजा राशि भी शासन द्वारा दिया गया। मुआवजा मिलने के बाद भी कुछ लोग अधिग्रहण किए गए मकान को नहीं गिराया था। इस वजह से आरओबी निर्माण में समस्या उत्पन्न हो रही थी। इस समस्या के लिए कई बार अधिकारियों और भू स्वामियों के बीच वार्ता भी हुई। उसके बावजूद जगदीश विश्वकर्मा, श्यामलाल, लल्लू, चंद्रशेखर, बच्चीलाल, अमरसिंह और कमलदीप ने अपना कब्जा नही हटाया। जिस पर प्रशासन ने बुधवार को सुजातपुर बम्हरौली पहुंचकर सबसे पहले जगदीश विश्वकर्मा की बाउंद्रीवाल और मकान की ढहाया। उसके बाद बच्ची लाल, श्यामलाल, कमलदीप का मकान बुलडोजर के माध्यम से गिराया। अमर सिंह और चंद्रशेखर ने अतिक्रमण दस्ता देखते ही अपने से मकान गिराना शुरू कर दिया। लेकिन जैसे ही बुलडोजर अमर सिंह का मकान गिराना शुरू किया