फतेहपुर। देश वैश्विक स्तर पर शिषरोन्मुख है। इसके पीछे भौतिक समृद्धि के साथ देश की आईटी सेक्टर का बज रहा डंका आईटी सेक्टर पर देश का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री ने किन किन कार्यक्रमों में सहभागिता की गई और कौन से विषय पर विशेष रूप से राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य किए जा रहे हैं की सभी जानकारी हमें नमो ऐप पर आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। यह बातें शनिवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने नमो ऐप अभियान को लेकर आयोजित कार्यशाला में कहा। जेल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यशाला श्री पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। विधायक कृष्णा पासवान, विकास गुप्ता, राजेंद्र पटेल,जय कुमार सिंह,जैकी, पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, रणवेंन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, दिनेश बाजपेई, आशीष मिश्रा, प्रभुदत्त दीक्षित आदि रहे।