फतेहपुर,। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन गुरुवार को तेलियानी ब्लॉक के आदमपुर, हसनापुर सानी, भिटौरा केआम्बी, करमचंद्रपुर सांडा, हथगाम के मऊपरा, ईरादतपुर धर्मगदपुर, बहुआ के शाह, सिमौर, धाता के बरैंचा, तेंदुआ, मलवा के चकमदा, डींघ, खजुहा के टिकारी मनोटी, डांडा, अमौली, और हसवा के टेकसारी बुजुर्ग, चककोर्रा सादात में हुआ। डांडा अमौली में जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, तेंदुआ में खागा विधायक कृष्णा पासवान, हसनापुर सानी में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल सहित कई भाजपा नेता और विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, एनआरएलएम विभाग, बैंक सम्बंधी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से सम्बन्धित लगाए गए विभिन्न स्टालों को देखा और विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।