गैर इरादतन हत्या के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल फतेहपुर। गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया हैं। हथगांव थाना क्षेत्र शाहपीरपुर चलथरा में एक माह पहले खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में घायल राम आसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मोतीलाल, उसके पुत्र ब्रजेन्द्र, पुत्री बिजमा पत्नी सुखदेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। गुरुवार को थानाध्यक्ष शैलेश सिंह ने आरोपी मोतीलाल को थाना क्षेत्र के लाडलेपुर रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया हैं।