बाइक की टक्कर से वृद्ध जख्मी फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के करसावां गांव के समीप जंगल से शौचक्रिया कर वापस घर आ रहे वृद्ध को बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। जिससे वृद्ध घायल हो गया घायल अवस्था में उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करसावां गांव निवासी स्व. भूरा सिंह का 60 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु सिंह गांव के समीप शौचक्रिया करने गया था। वहां से जब वह वापस घर आ रहा था तभी रोड से निकले बाइक चालक ने उसको टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से वृद्ध रोड पर गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।