कढ़ाई में गिरकर मासूम झुलसा फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के खानपुर कदीम गांव में खेलते समय मासूम तेल की कढ़ाई में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे मासूम को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खानपुर कदीम गांव निवासी देवेंद्र कुमार का पांच वर्षीय पुत्र शोभित कुमार घर में खेल रहा था और समीप ही कढ़ाई में तेल खौल रहा था। तभी अचानक शोभित गिर पड़ा और उसका हाथ कढ़ाई पर पड़ा तो खौलता तेल उसके ऊपर पलट गया। जिससे मासूम शोभित गंभीर रूप से झुलस गया। एंबुलेंस मासूम को इलाज के लिए जिला अस्पताल लड़कर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।