अनियंत्रित लोडर पलटने से दो घायल फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के कबीरवापुर गांव के समीप लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे लोडर में सवार दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। एंबुलेंस घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हरिराम का पुरवा कैथला गांव निवासी वीरेंद्र कुमार का 19 वर्षीय पुत्र रवि कुमार व जागेश्वर का 16 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार आज सुबह अपने गाँव निवासी एक दर्जन से अधिक साथियो के साथ लोडर पर सवार होकर हथगांम मजदूरी करने आ रहे थे। जब उनका लोडर कबीरवापुर गाँव के समीप पहुंचा तभी लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें रवि कुमार व मनोज कुमार दोनो घायल हो गए। एंबुलेंस घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।