Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
देवरिया।लोकसभा चुनाव में तेजी लाने के लिये देवरिया लोकसभा के प्रभारियों,संयोजको तथा लोकसभा के अन्तर्गत आने वाली विधानसभाओं देवरिया,रामपुरकारखाना,पथरदेवा,फाजिलनगर,तमकुहीराज के प्रभारियों - संयोजको की बैठक गौरा चौराहा स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर हुयी। बैठक को सम्बोधित करते हुये सांसद डा.रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित करने का काम किया है।कोई व्यक्ति ऐसा नही होगा जिसे भाजपा सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ न मिला है।बस अब यही करना है कि लोगों से सम्पर्क,संवाद में निरंतरता बनी रही। देवरिया भाजपा प्रभारी संतराज यादव ने कहा चुनाव में तेजी लाने के लिये सभी मंडलो की बैठक 17,18 और 19 फरवरी को होगी,जिसमें मण्डल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी,शक्तिकेन्द्र संयोजक,शक्तिकेन्द्र प्रभारी,मण्डल में रहने वाले जिलापदाधिकारी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष रहेंगे।बैठक में निष्क्रिय लोगों को सक्रिय तथा सक्रिय लोगों को और तेज करने की योजना बना काम शुरू कर देना है। देवरिया लोकसभा प्रभारी जयप्रकाश शाही ने कहा कि चुनाव में तेजी आये इसके लिये आप सभी बूथ तक पहुचने की योजना मण्डल बैठक में तैयार करें।बैठक में योजना बनाकर पन्ना प्रमुख और बूथ के बाइकर्स कैसे सक्रिय हो इस पर काम तत्काल शुरू कर दे। बैठक में विजय कुमार दूबे,अखिलेश मणि, दिवाकर मणि त्रिपाठी,निशिरंजन तिवारी,कृष्णनाथ राय,विस्तारक वीरेन्द्र तिवारी,संजय सिंह सैंथवार,रामवृक्ष गिरी,रामेश्वर जी,विजय पटेल,अवधेश सिंह,बृजेन्द्र कुशवाहा,अम्बिकेश पाण्डेय,राजेन्द्र विक्रम सिंह रहें।
देवरिया। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया के नियंत्रणाधीन कार्यालय, शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र देवरिया में एक वर्षीय प्रशिक्षण कार्यकम (कार्यालय प्रबन्ध प्रशिक्षण) लिपिकीय, टंकण / आशुलिपिक एवं कम्प्यूटर व्यवसाय में निःशुल्क प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण सत्र 2024-2025 है। यह प्रशिक्षण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों तथा इन्हीं वर्गों के दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ग्राहय है, जिसके लिए न्यूनतम शैक्षिक अर्हता हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय के साथ इण्टरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 01 अप्रैल 2024 को 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इस कार्यकम में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र 25 मार्च तक प्राप्त कर इस कार्यालय में प्रत्येक कार्यदिवस में जमा किया जा सकता है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
