Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

राजकीय महिला महाविद्यालय मे राष्ट्रीय सेवा योजना के तीसरे दिन सप्त दिवसीय विशेष शिविर में छात्राओं को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यान विशेषज्ञ डॉक्टर रजनीश श्रीवास्तव ने बताया शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार का सेवन करना जरुरी होता है। उन्होंने बताया कि मोटे अनाजों में चावल और गेहूं की अपेक्षा तीन गुना ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते है । डॉक्टर श्रीवास्तव ने छात्राओं को प्रतिदिन दाल और अनाज के साथ मोटे अनाजों तथा प्रतिदिन ३०० ग्राम सब्जियां और ११० ग्राम फलों का सेवन करने की सलाह दी। सब्जियों और फलों की महत्ता के बारे में चर्चा करते हुआ बताया कि फल एवम सब्जियां प्रकृति का फास्ट फूड है जो हमारे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करके रोगों से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। प्राचार्य हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक स्थिति में महिलाओं के अंदर पोषक तत्वों के स्तर को सुधार कर रखना है जरूरी है क्योंकि उन्हें जीवन में विभिन्न तरह के भूमिकाओं में रहना पड़ता है। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डॉक्टर योगेंद्र ने शिविर के गतिविधियों के बारे चर्चा की। डॉक्टर जनार्दन झा ने अतिथियों तथा सहयोगियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में डॉक्टर कमला यादव और डॉक्टर अभिषेक के साथ कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रही।

अखिल भारतीय राजभर संगठन का हुआ विस्तार, राकेश बने जिलाध्यक्ष

सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ

भाटपार रानी,देवरिया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भाटपार रानी के ग्राम बेलपार पंडित स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में 22 फरवरी को प्रातः 10 : 30 बजे आगमन होगा। वहां वे नए विकासखंड के आवासीय एवं अनावासीय भवन के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद रविन्द्र कुशवाहा एवं विधायक सभाकुवर की उपस्थिति मे भाग लेंगे। उसके बाद वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वहां से 11 : 15 बजे जिले के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।  उपमुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय प्रशासन तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को कार्यक्रम स्थल बेलपार पंडित के प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में विकासखंड के सभी सफाई कर्मी एडीओ पंचायत सतीश राय की देखरेख में युद्ध स्तर पर सफाई करना आरंभ कर दिए। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शिलान्यास स्थल की सफाई की जा रही है। यहां नए विकासखंड भवन का भूमि पूजन व शिलान्यास उपमुख्यमंत्री करेंगे। जिस संबंध में हेलीपैड के लिए बीआरडी ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव , एसएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी , एडीओ पंचायत सतीश रॉय , एसडीएम हरिशंकर लाल , एसओ भाटपार रानी दिलीप कुमार पांडेय , एसआई राकेश सिंह सहित आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

भाटपाररानी,देवरिया। उत्तर प्रदेश और बिहार के सटे जिलों के उच्चप्रशासनिक अधिकारियों की बैठक सोमवार को प्रतापपुर चीनी मिल के डाक बंगले पर हुई। जिसमें चुनाव एवं कानून व्यवस्था पर चर्चा हुई।  बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव एवं कानून व्यवस्था को लेकर मुख्य रूप से बातें हुई । सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त व सुदृढ़ करने के लिए रणनीति बनाई गई। चुनाव के दौरान दोनों प्रांतों के सभी थानों के टॉप टेन अपराधियों तथा अराजक तत्वों को चिन्हित करने एवं उन पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की समन्वय स्थापित किये जाने की सहमति बनी।ताकि वे चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न पैदा न कर सकें। बैठक में एडीएम प्रशासन देवरिया गौरव श्रीवास्तव, सीडीपीओ सिवान सदर अजय कुमार सिंह, एसडीएम भाटपार रानी हरिशंकर लाल, सलेमपुर गिरीश कुमार, एसडीएम सिवान सुनील कुमार, हथुआ अभिषेक कुमार, सीओ भाटपार रानी एसपी सिंह,तहसीलदार भाटपाररानी चंद्रशेखर वर्मा, सहित बॉर्डर एरिया के सभी स्थानों के थानाध्यक्ष गण मौजूद रहे।

Transcript Unavailable.