भाटपार रानी,देवरिया: कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना में मंगलवार को किसानों को जागरुक करने के लिए सस्य विज्ञान विशेषज्ञ डॉ० कमलेश मीना द्वारा कीटनाशकों का सुरक्षित एवं समुचित उपयोग विषय पर तीन दिवसीय ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ० मांधाता सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ० सिंह द्वारा किसानों को अपने संबोधन में बताया गया कि कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग करने से दिन-प्रतिदिन हमारे खेत की मिट्टी,पर्यावरण एवं जीवों के स्वास्थ्य पर विपरीत एवं हानिकारक प्रभाव पड़ रहे हैं। उन्होंने आगे बताया की वर्तमान समय में अनेकों बीमारियां जैसे कैंसर,दिल का दौरा,रक्त संचार आदि खान-पान में रसायनिक पदार्थ की मात्रा के बढ़ने से उत्पन्न हो रही है। इसलिए किसानों को रसायनिक दवाओं एवं उर्वरकों का कम से कम मात्रा में प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर उद्यान विज्ञान विशेषज्ञ डॉ० रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान समय में किसान भाई सब्जियों में कीटनाशकों का अत्यधिक प्रयोग कर रहे हैं जो मानव स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारे मृदा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए भी घातक होता है। किसानों को सब्जियों में इन कीटनाशकों की अपेक्षा जैविक कीटनाशकों का अधिक से अधिक प्रयोग करें। डॉ० कमलेश मीना ने किसानों को बताया की कुछ कीटनाशक, खरपतवारनाशक एवं फफुंदीनाशक जो हमारी जैवविविधाता के लिए घातक दवाओं को खेती में प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रतिबंधित कीटनाशकों को फसलों में किसी भी रूप में प्रयोग नहीं करना चाहिए। कीटनाशकों का प्रयोग करते समय इस बात का ध्यान रखें की वैज्ञानिकों द्वारा जितनी मात्रा संस्तुत की गई है उतनी ही मात्रा का प्रयोग करें,अधिक मात्रा का प्रयोग घातक होता है। डॉ० मीना ने आगे बताया की छिड़काव करते समय हाथों में दस्ताने, मुंह पर मास्क पहन कर ही छिड़काव करें। जब हवा का प्रवाह नहीं हो तब ही छिड़काव करना अधिक लाभकारी होता है। इन रसायनों का अत्यधिक प्रयोग से मृदा में उपस्थित सूक्ष्म जीवों के स्वास्थ्य, संख्या के साथ-साथ मृदा में उपस्थित जीवाश्म पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। इस अवसर पर फार्म प्रबंधक श्री अजय तिवारी द्वारा किसानों को अपने संबोधन में बताया की कीटनाशकों का सुरक्षित एवं संतुलित मात्रा में प्रयोग नहीं करने से फसलोत्पादन पर हानिकारक प्रभाव देखा गया है। प्रशिक्षण के दौरान जीपीएस सोसाइटी गोरखपुर एवम प्रदिपात स्टार्टप द्वारा किसानों को ड्रोन के द्वारा खड़ी फसल में कीटनाशकों एवं तरल उर्वरकों के प्रयोग का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर राहुल कुमार, अमित कुमार, मनजीत कुमार कुशवाहा, अनूप सिंह, कंचन लता, विशिष्ट मिश्रा, चन्द्रदेव यादव आदि सहित 50 प्रशिक्षणार्थी ऑनलाइन एंड ऑफलाइन उपस्थित रहे।
देवरिया: नगर पंचायत भाटपार रानी के नगर पंचायत व ग्रामीण क्षेत्रों में रोशनी के लिए हाई मास्ट व स्ट्रीट लाइटें लगाई गई है। जिससे रात के समय लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। भाटपार रानी नगर में जहां सैकड़ों लाइट इस समय दिन में भी जल रहे हैं तो वही ग्रामीण क्षेत्रों में भी लाइटों के जलने से प्रत्येक रोज हजारों यूनिट बिजली की बर्बादी हो रही है।जिसको लेकर लोगों द्वारा विद्युत विभाग के कर्मचारियों को अवगत कराया गया हैं।इसके बावजूद भी बिजली खपत को लेकर अनदेखी की जा रही हैं।
देवरिया: लार विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बभनौली के खारीडीह गांव में मनरेगा योजना के तहत शुरू हुए काम को लेकर मनरेगा मजदूरों के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान लौटने का काम किया है। इस योजना के तहत सभी मनरेगा श्रमिकों को रोजगार दिया गया है। जिसमे मनरेगा श्रमिक खारीड़ीह गांव की कच्ची सड़क के निर्माण कार्य में जुटे हुए है।रोजगार सेवक अवधेश कुशवाहा व ग्राम प्रधान सतीश वर्मा ने बताया की अब पुनः मनरेगा श्रमिकों को 90 दिनों का काम मिलना शुरू हो जायेगा।जिससे जहां मनरेगा श्रमिकों के साथ साथ बाल बच्चों का भी भरण पोषण होगा तो वही मनरेगा योजना के तहत जरूरतमंदों को रोजगार के अवसर प्राप्त होगे और ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।
देवरिया :लार विकासखंड के ग्राम पंचायत बभनौली की बात करें तो इस समय नाली का निर्माण स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने के लिए किया जा रहा है।ताकि प्रत्येक घरों से जल निकासी की सुदृढ़ व्यवस्था हो जाए और ग्रामीण को सुविधा मिले। लेकिन वर्तमान में जिस नाली का निर्माण हो रहा है वह मानक विहीन है। आपको बता दे कि बभनौली गांव निवासी फिरोज़ सिद्धिकी के घर के पास से होते हुए ताजिया वाले चौक के रास्ते इद्रीश के मकान तक बनाए जा रहे नाली में बहुत सारी कमियों को देखा गया हैं। निर्माण कार्य की बात करे तो जहां एक तरफ कमजोर ईट प्रयोग हुआ है तो वही जो सिल्लापट्ट नालियों के ऊपर रखे जा रहे है वह कुछ क्रेक पाए जा रहे है।जिससे नाली के निमार्ण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद अगर प्रत्येक घरों से नालियों का बहाव शुरू किया जायेगा तो एक तरफ जहां जल जमाव की समस्या होगी तो वही कचड़ों का भी अंबार लगा रहेगा।जिससे ग्रामीणों को संक्रमण बिमारिया भी हो सकती है।इस मुद्दे पर कुछ लोगों द्वारा जिम्मेदारों से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन ज़िम्मेदार मौन है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सरकार की तरफ से लोगों की सुरक्षा के अनेक उपाय किए जा रहे हैं लेकिन देवरिया जनपद के बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत देऊवारी से लेकर मौना को जोड़ने वाली सड़क बीते कुछ दिन पहले बनवाई गई लेकिन आधिकारिक उदासीनता के चलते आज यह सड़के की बदहाल दिख रही है
भाटपार रानी,देवरिया । बनकटा थानाक्षेत्र के जैतपुरा टोला पर रिहाइशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लगने से उसमें रखा गया समान जल कर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार विजय व कौशल पुत्र कैलाश के रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें रखें गए सामान में मोटरसाइकिल,चारपाई, मचिया व अनाज में गेहूं सहित दो साइकिल व अन्य सामान जल गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल रामबाबू चौरसिया ने घटना स्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया।इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि विवेक राय ने पीड़ितों को जल्द से जल्द सरकारी सहायता मिले इसकी मांग की।
Transcript Unavailable.
देवरिया: लार विकास खंड के ग्राम पंचायत चनुकी के आंगनबाड़ी भवन के सामने से सड़क गुजरता है और वही पर इंडिया मार्का हैंडपंप भी वर्षो पूर्व का लगा हैं। जिसके जल निकासी की सम्पूर्ण उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गड्डे में नाली के पानी का जमावड़ा बना रहता है।जिन कारणों से आंगनबाड़ी भवन के गंदगी फैली रहती है और उसी में बच्चों का खेलना कूदना भी लगा रहता है। जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और जिम्मेदार इसपर कोई ध्यान नहीं दे रहे है।
