भाटपार रानी,देवरिया। परिवहन नियमों को दरकिनार कर वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। तमाम लोग नंबर प्लेटों पर नंबर की जगह राजनीतिक दलों व विभागों के नाम लिखे होते हैं। अफसरों की उदासीनता की वजह से चालक बेखौफ वाहन दौड़ा रहे हैं। वाहनों के आगे और पीछे दोनों ओर प्लेटों पर नंबर लिखवाने का नियम है। प्लेट पर किसी प्रकार की कोई डिजाइन न होकर केवल स्पष्ट निर्धारित आकार में सामान्य तरीके से नंबर लिखे होने चाहिए। परंतु देवरिया जनपद में चालक नियमों की अवहेलना कर बेखौफ वाहन दौड़ा रहे हैं। कुछ वाहनों पर तो प्लेट पर लिखे नंबर भी स्पष्ट तरीके से नहीं लिखे होते हैं। कई वाहनों के नंबर प्लेटों पर नंबर की जगह किसी राजनीतिक पार्टी व जाति के साथ ही विभागों के पद व नाम लिखे रहते हैं। कई तो सड़क पर बिना नंबर प्लेट के ही दौड़ रहे हैं। इन वाहनों पर सवार लोग जांच के दौरान राजनीतिक पार्टी व विभागीय कर्मचारी होने का रौब भी दिखाते हैं। अधिकांश वाहनों पर तो नंबर इतने स्टाइलिश तरह से लिखे होते हैं कि कोई नंबर ही नहीं समझ पाता है। वहीं कई वाहनों पर नंबर प्लेट भी अलग तरह के डिजाइन के लगे होते हैं। किसी वाहन का नंबर प्लेट चमकदार तो किसी की छोटे साइज व अन्य डिजाइनों में लगे होते हैं। इसके चलते प्लेटों पर लिखे नंबर स्पष्ट ही नहीं होते।
भाटपार रानी,देवरिया। देवरिया जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र के इलाके में अज्ञात बदमाशों ने एक छात्र को गोली मार दी। छात्र को गंभीर हालत में देवरिया मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने छात्र को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है । आपको बता दे की वहीं घटना की सूचना मिलते ही।जब पीड़ित के परिजन पीएचसी भाटपार रानी लेकर पहुंचे तो गोलीकांड के पीड़ित की जान जाने की स्थिति बनी हुई थी जिसको देखते ही स्थानीय चिकित्सकों द्वारा उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां तक पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका एंबुलेंस यूपी 32 एजी 0183 के चालक पवन सिंह व एमटी अखिलेश कुमार की रही। एंबुलेंस चालक पवन सिंह ने बताया की उक्त घटना से जुड़े मरीज हम लोगों को समय बुधवार देर शाम 8:56 पीएम में मिला जिसे हम लोगों ने संघर्ष करते हुए पीड़ित को जिला अस्पताल 9:51 पीएम के समय पर पहुंचा दिए। जिसका वर्तमान में ईलाज गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है जिसकी जान इस समय खतरे से बाहर है।
भाटपार रानी,देवरिया। बुधवार को तहसील क्षेत्र के भिंगारी बाजार स्थित किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में क्षेत्र के पूर्व विधायक व किसान नेता स्वर्गीय योगेंद्र सिंह सेंगर की सातवीं पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई।इस दौरान वक्ताओं व क्षेत्रीय लोगों ने उनके योगदान की चर्चा करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पधारे पूर्व विधायक व सपा नेता डॉ आशुतोष उपाध्याय बबलू ने कहा कि पूर्व विधायक स्व. सेंगर गरीबों के मसीहा थे। उन्होने किसानों एवं असहायों की लड़ाई आजीवन लड़ीं। केन्द्र व प्रदेश सरकार को किसान व गरीब विरोधी सरकार बताया।उन्होंने कहा कि स्व. सेंगर का मेरे पिता से गहरा नाता था। वें लोग एक दूसरे के सुख-दुख में हमेशा साथ होते थे। वे संघर्षो के उपज थे। समारोह के आयोजक सूरज सिंह सेंगर आगंतुकों का आभार व्यक्त कर भावुक हो उठें। डॉ अरविंद सहाय ने कहा कि स्व सेंगर सच्चे जन नेता थे। वे आजीवन क्षेत्र के दबे- कुचले, गरीबों, असहायों, किसानों व मजदूरों के लिए संघर्ष किया । उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह श्रीनेत, एडवोकेट सूरज शाही, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, श्यामदेव यादव,विकास सिंह बघेल छोटे, अमला सिंह, मोनू सिंह, भानु प्रताप सिंह, बटर सिंह, सुनील सिंह, राम भरोसा कुशवाहा, पिंटू सिंह, अमित सिंह बबलू, अंकुश शाही, उमेश सिंह, अवधेश सिंह, युवराज सिंह, पीयूष यादव, संदीप यादव, ओंकार सिंह,आनंद प्रताप शाही,महफूज आलम, हिमांशु कुशवाहा, ललित सिंह, समीर सिंह सेंगर,गोलू शाही, जुगनू सिंह, प्रधानाध्यापक सुनील यादव, ओंकार नाथ सिंह, अनिल सिंह बबलू डब्लू शाही किसान नेता राणा प्रताप सहित तमाम शिक्षक गण, छात्र-छात्राएं व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
Transcript Unavailable.
भाटपार रानी,देवरिया। आंबेडकर विश्वविद्यालय फैजाबाद के एकलव्य स्टेडियम में हुई अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में क्षेत्र के ग्राम मठदनउर तहसील भाटपार रानी की अर्चना यादव ने डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इसके अलावा उन्होंने शाटपुट प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल किया है। उनकी इस सफलता पर पूर्व विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय बबलू, पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र उपाध्याय,व्यास यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लक्ष्मण खरवार, कोच विपिन बिहारी चंद्र यादव,प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह, वंदना यादव आदि ने बधाई दी है। अर्चना ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता व अपने कोच विपिन बिहारी चंद्र यादव को दिया है।
भाटपार रानी,देवरिया:स्थानीय पीएचसी पर पिछले एक सप्ताह से स्कूली बच्चों की भारी भीड़ उमड़ रही हैं।दरअसल स्कूलों ने सभी बच्चों को अपना ब्लड ग्रुप चेक कराने का निर्देश दिया हैं। स्कूलों के निर्देश के बाद पीएचसी भाटपार रानी में ब्लड ग्रुप की जांच कराने के लिए रोज़ाना सुबह से ही बच्चों की लंबी लाइन लग रही हैं। ब्लड बैंक के सामने धक्का मुक्की हो रही हैं। भीड़ को देखते हुए किसी होमगार्ड की भी तैनाती नही हैं। बच्चों की भीड़ के चलते ब्लड बैंक में रूटीन में होने वाली जांच भी प्रभावित हो रही हैं। स्कूली बच्चें कतारबद्ध होकर परेशान भी नज़र आ रहे है।बुधवार को बीआरडी इंटर कॉलेज की बच्चियों में रेखा सिंह, सबाना खातून व बच्चों में गुलशन कुमार,दीपक मिश्रा ने कहां की विद्यालय में अगर कैंप लगाकर हम लोगों के ब्लड का जांच हुआ होता तो हम लोगों को लाइन में नही लगना पड़ता और बेहतर तरीके से हम लोगों के ब्लड का जांच भी हो जाता।
देवरिया: लार विकास खंड के रावतपार रघेंन में संचालित पशु आश्रय स्थल पर पशुओं को ठंड से निजात दिलाने के लिए तिरपाल आदि की व्यवस्था तो हैं पर पशु आश्रय स्थल पर तैनात कर्मचारियों की लापरवाही से तिरपार को फैलाया नही जाता है जो बड़ी लापरवाही है। अब धीरे धीरे ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। इस समय पशु आश्रय स्थल पर पशुओं की संख्या 75 के आसपास है। पशुओं को खिलाने के लिए भूसा, चुन्नी आदि की व्यवस्था की गई हैं।
देवरिया:लार विकास खंड के रावतपार अमेठिया में मंगलवार को पूर्वांचल मुक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय कार्यालय पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रेश सिंह अमेठिया ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। बैठक में पूर्वांचल के लोगों द्वारा सहारा इंडिया में अपने द्वारा जमा किए गए लाखों रुपए के मुद्दे पर चर्चा करते हुए सरकार से मांग किया की हम लोगों के जमा पैसे का शीघ्र भुगतान कराया जाए। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रेश सिंह अमेठिया ने कहां की सहारा इंडिया परिवार द्वारा जनता को गुमराह करते हुए उनके पैसे को ले लिया गया है जो गरीब व असहाय लोगों का इस में अत्यधिक पूजी जमा है। जिससे गरीब व असहाय इस समय बढ़ती इस महंगाई में खाने के लिए भी पैसों की व्यवस्था नहीं कर पा रहे है। इसपर सरकार को चुनाव से पहले विचार करने हुए एक बड़ा कदम उठाना चाहिए और गरीबों के पैसों का भुगतान करा देना चाहिए।सरकार इसपर कोई कदम नहीं उठाती हैं तो पूर्वांचल मुक्ति वाहिनी इन गरीबों के मुद्दो को लेकर आगे भी संघर्षरत रहेगी।इस दौरान इस बैठक में दर्जनों लोग मौजूद थे।
भाटपार रानी,देवरिया: विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत क्षेत्रीय भाजपा सांसद रविंद्र कुशवाहा व विधायक सभा कुंवर कुशवाहा रविवार को चनुकी के महंत राम नरेश दास आदर्श इंटर कॉलेज में पहुंचे। यहां सांसद व विधायक ने लार विकास खंड के लाभुकों से मिलकर भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही लाभुकों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन का वितरण भी किया। इसके अलावा कई लाभुकों कों क़ृषि ऋण सहित अन्य योजनाओं के तहत लाभ पाए जाने की बात कही। उन्होंने किसानों को जैविक खेती के बारे में भी लोगो को बताया और जागरूक किया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष पं० गिरीशचंद्र तिवारी ने वहां मौजूद लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को समझाते हुए आम जनता से इसका लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से अंतराष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश भारत का नाम एक शक्तिशाली देश के रूप में उभर रहा है और प्रदेश का कायाकल्प हो रहा हैं। वहीं इस दौरान ब्लाक प्रमुख अमित सिंह बबलू ने विपक्षीय पार्टियों पर जमकर हमला किया। करमुआ इंडेन गैस एजेंसी के प्रोपराइटर ध्रुव कुमार ने उज्ज्वला योजना के तहत गरीब लोगों को सिलेंडर वितरण के बाद कहा कि गरीब महिलाएं जिस तरह से खाना बनाते समय लगातार धुआं लगने से बीमार पड़ रही थीं और खाना बनाने के लिए परिवारजनों को हमेशा लकड़ी लाने की चिंता भी बनी रहती थी। अब इन सब से मुक्ति मिल गई है। आज जिन माताओं-बहनों को उज्ज्वला का कनेक्शन मिला है, वे हृदय से प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद कर रही है। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चनुकी शिव शम्भू पांडेय,सतीश वर्मा,बीडीओ लार, एडीओ समाज कल्याण मनोज सिंह व अन्य अधिकारीयों के अलावा विभिन्न समूह की महिलाओं, ग्रामीण लोग, भाजपा नेता व आदि कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
भाटपार रानी,देवरिया। रेलवे स्टेशन के पश्चिम बेलपार रेलवे ढाले के बैरियर को शनिवार की दोपहर एक पिकअप ने ठोकर मार दिया। जिससे बैरियर टूटने से आवागमन बाधित हो गया। इसके चलते ट्रेन भी कुछ समय के लिए भाटपार रानी स्टेशन पर कुछ ट्रेने खड़ी रही। बाद में ढाला ठीक होने पर आवागमन चालू हुआ। बेलपार रेलवे ढाला बंद करते समय दोपहर 12- 52 बजे अचानक एक तरफ से एक पिकअप चालक पिकअप लेकर घुस गया ।तब तक ढाला बंद हो गया।पिकप चालक दूसरी तरफ निकालने के प्रयास में बैरियर को तोड़ दिया और भाग गया। इसके चलते सड़क मार्ग पर दोनों तरफ जाम लग गया। बाद में रेलवे टेक्निशियनों द्वारा बैरियर ठीक करने के बाद 2:15 बजे आवा गमन चालू हो सका। इस दौरान भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर अप दून एक्सप्रेस तथा मालगाड़ी 08 मिनट खड़ी रही ।भाटपार रानी रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक महेंद्र भूषण ने बताया कि पिकअप की ठोकर से बैरियर टूट गया था। 2:15 बजे से पुनः आवागमन चालू हुआ।अप दून एक्सप्रेस भाटपार रानी रेलवे स्टेशन पर मात्र 8मिनट खड़ी रही।
