भाटपार रानी,देवरिया।स्थानीय विकास खंड के ग्राम रघुनाथपुर की महिलाएं शनिवार को आबादी के बीचोबीच कूड़ाघर निर्माण कराने के विरुद्ध उग्र हो गई। महिलाएं गंगाजली देवी के नेतृत्व में तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और अंत में उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल को ज्ञापन सौंप कर कूड़ा घर आबादी से दूर बनवाए जाने की मांग किया।  ज्ञापन में उग्र महिलाओं ने कहा है कि उनके गांव की आबादी के बीचो-बीच में घरों से सटे भूमि में प्रशासन द्वारा कूड़ा घर निर्माण कराया जा रहा है। इससे गांव में प्रदूषण फैलेगा तथा दुर्गन्ध से लोग अनेक प्रकार की बीमारियों के शिकार होंगे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं शासनादेश के तहत आबादी से कम से कम 200 मीटर दूरी पर गांव के बाहर कूड़ा घर होना चाहिए । महिलाओं ने कहा है कि गांव से दूर अनेक स्थानों पर ग्राम सभा की भूमि पर्याप्त मात्रा में पड़ी हुई है ।उन्होंने कूड़ा घर को आबादी से दूर बनवाए जाने की मांग की है। इस दौरान इंदु देवी, कलावती ,शीला, इंद्रमाती, मालती, दुर्गावती, सुगंती, रामरति, सखी देवी, बिगनी देवी, राम अवध यादव ,अभिमन्यु ,भूपेंद्र आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

भाटपार रानी,देवरिया: शनिवार को भाटपार रानी में सम्पूर्ण समाधान दिवस सीआरओ की मौजूदगी में हुआ। जिसमे आदर्श नगर पंचायत भाटपार रानी के वार्ड नंबर 12 निवासी एक प्रभुदयाल नाम का पीड़ित व्यक्ति भी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंची और एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि नगर पंचायत भाटपार रानी के चूड़ा मंडी गली से होकर मेरे दरवाजे तक जाने वाला एक पतला सा मार्ग है।जिस पर कुछ लोगों के द्वारा आने-जाने में कभी कभी प्रतिबंधित कर दिया जाता है। जिसके चलते हमारे पूरे परिवार को आने-जाने में काफी दिक्कत होता है।इस पर एसडीएम ने तत्कालीन थानाध्यक्ष भाटपार रानी को शिकायती पत्र सौपते हुए जांच कर विधिक कार्यवाही के आदेश दिए। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय ने बताया की मौके पर एक सिपाही को भेजकर मामले की पड़ताल कराते हुए पीड़ित को उचित न्याय जल्द से जल्द दिया जायेगा।

Transcript Unavailable.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को सोशल साइट X पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने युवक को मुंबई से गिरफ्तार कर देवरिया लेती आयी

Transcript Unavailable.

देवरिया के लोगों के लिए बहुत बड़ी समस्या रेलवे क्रॉसिंग थी जहां रेलवे डाला बंद होने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था अब संसद के प्रयास से अंडर पास बनने से लोगों को आने-जाने में आराम दे हो जाएगा

जिले के कड़ाके की ठंड शुरू होने के साथ नगरपालिका प्रशासन के दावे हकीकत में सामने आने लगे हैं करीब 20 दिनों से ठंड से बचाव की तैयारी में जुटे होने के बाद भी शनिवार तक सभी चिन्हित स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की जा सकी है इसके अलावा शहर में सिर्फ दो जगह रेन बसेरा बनाकर जिम्मेदारी पूरी कर ली गई है जिसके वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

कोहरे के कारण कैटरीना रद्द कई घंटे देरी से पहुंच रही है सदर रेलवे स्टेशन पर खराब मौसम की वजह से ट्रेनों पर आवागमन पर विपरीत प्रभाव पड़ा है जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था जचने के लिए सीएमएस ने जहां निरीक्षण किया इस दौरान वार्डों में मरीज ठंड से परेशान नजर आए और इमरजेंसी में डस्टबिन कचरा से भरा मिला जहां सीएमएस ने सफाई कर्मचारियों को फटकार लगाई और वार्डों में हीटर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए

तरकुलवा ब्लॉक में जहां बराई पट्टी माइनर की पटरी टूटने से सैकड़ो किसने की फासले डूब गई है या किसानों ने गंडक विभाग पर आरोप लगाया है नहर की सफाई नहीं की गई वहीं विभाग ने कहा किसानों पर आरोप लगाया की नहर की पटरी पर भूसा रखने के कारण चूहो में पटरी को कमजोर किया