न्यायालय देवरिया में हुआ विशेष लोक अदालत का आयोजन अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें

पूर्व मुख्यमंत्री को पीएम बनाने का बसपा के कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्

जल जागरूकता संकल्प रथ को सांसद दिखाई हरी झंडी

कोहरे के चलते बस ने महिला को कुचला

देवरिया जिले में आज के सब्जी मंडियों के भाव

मंडी आज फलों का भाव

मंडी में आज सब्जियों का भाव

देवरिया: कुत्तों का आतंक लोगों पर भारी पड़ रहा है। इसका जवाब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल से मिले आंकड़े दे रहे हैं। भाटपार रानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक दिन डॉग बाइट के करीब दर्जनों मरीज पहुंच रहे हैं। अगर अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है की मरीजों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जा रही है। इस माह अब तक सैकड़ों लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगी है। क्षेत्र में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कहीं आवारा कुत्ते तो पालतू कुत्ते भी लोगों पर हमला कर रहे हैं। यही कारण है कि सीएचसी अस्पताल पर कुत्ते के काटने वाले मरीजों का आना जाना लगा रहता है। इन दिनों शहर से लेकर गांवों तक में आवारा कुत्ते झुंड में दिखाई देते हैं।

देवरिया‌। नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की विस्तारित क्षेत्र पचौहा में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने पंप हाउस का वैदिक विधि से पूजन कर पंप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यह पंप हाउस 6 किलोमीटर के दायरे में लगभग 4000 परिवारों को शुद्ध पेयजल देकर लोगों को लाभान्वित करेगा। जहां सरकार द्वारा जल जीवन मिशन चलाया जा रहा है। उसी क्रम में आज पचौहा के लोगों के लिए यह पंप हाउस बड़ा ही उपयोगी होगा। इससे गांव के लोग लाभान्वित होंगे सरकार की जो भी योजनाएं हम तक पहुंचेगी। मैं जनता के बीच में पहुंचने का निरंतर प्रयास करती रहूंगी। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडे श्याम जायसवाल सभासद गण एवं पचौहा की सम्मानित जनता काफी संख्या में उपस्थित रही।

देवरिया ।असम में चल रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार यात्रा में व्यवधान उत्पन्न करने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में नगर के सुबाष चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति की रक्षा का दम भरने वाले भाजपा सरकार देश के विपक्ष के नेता राहुल गांधी को मंदिर में पूजा अर्चना करने से रोक कर लोकतंत्र की हत्या कर रहे है। यात्रा की सफलता से घबराकर असम के मुख्यमंत्री के इशारे पर यात्रा के दौरान राहुल गांधी से दुर्व्यवहार, कराया जा रहा है।कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता अपने नेता राहुल गांधी के साथ इस समय खड़ा होकर संविधान की रक्षा करेगा।भाजपा अपने कमजोर हो रहे जनाधार से घबरा गई है। कांग्रेसी भाजपा के बुरे मंसूबे को सफल नही होने देंगे ।लोगों के न्याय दिलाने को लेकर चलाए जा रहे इस यात्रा को भाजपा सरकार रोकने का प्रयास कर रही है। देश की जनता इस अत्याचार को देख रही है।इसका जबाब जनता आने वाले समय में जरूर देगी।प्रदर्शन करने वालों में बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी, आनन्द श्रीवास्तव सोनू,आनंददेव गिरि चुन्नु, जयदीप त्रिपाठी, गोविंद मिश्र, सत्यम पांडेय,ऋषिकेश मिश्र, आलोक त्रिपाठी राजन,मार्कण्डेय मिश्र, प्रेमलाल भारती, सत्यप्रकाश मणि,सुहैल अंसारी,जयप्रकाश पाल,जयप्रकाश यादव, अंकुर भारती, मनोज मणि,हर्षित सिंह, बद्रीनारायण दूबे,सुबाष राय सैंथवार,उत्तेज मिश्र,आशीष प्रताप शुक्ल,अभय शुक्ल,जवाहरलाल ,जनार्दन कुशवाहा, पन्नालाल पाठक,राहुल मिश्र, धर्मेन्द्र कुमार पांडेय,सच्चिदानंद मिश्र दीपक कुमार पटवा , राजेश मणि तिवारी, अभिषेक वर्मा , दीपक पाण्डेय, विराट यादव, देवेन्द्र तिवारी, संदीप यादव, रविन्द्र मल्ल, आनन्द शंकर, आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।