मंडी में आज फलों का भाव

मंडी में आज का सब्जी का भाव

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

 भाटपार रानी देवरिया।नगर के बीआरडी इंटर कॉलेज भाटपार रानी के मैदान पर बृहस्पतिवार को 19 वर्षीय बालक क्रिकेट की जनपदीय टीम की घोषणा चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कर दी गई।टीम में कुल 16 खिलाड़ियों को जगह मिली है।टीम में आदिल रामपुर कारखाना,अंश कुमार राम देवगांव,मोहित गुप्ता सलेमपुर,सुंदरम कुमार भाटपार रानी,देवानंद चौरसिया रामपुर कारखाना,पियूष चौहान भाटपाररानी,प्रकाश यादव भाटपार रानी,अमजद अंसारी सलेमपुर, मुकेश रामपुर कारखाना,अनिल यादव बखरा,दीपक यादव लार,वैस खान मझौली राज,विष्णु जायसवाल देवरिया,शकील देवरिया,अनुज जायसवाल सलेमपुर और सरगम मिश्रा भटनी सम्मिलित हैं।उक्त टीम की घोषणा टीम के मैनेजर कीड़ा प्रभारी विपिन बिहारी चंद यादव एवं टीम के कोच राजेश राय और प्रशांत सिंह ने चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद की है।उन्होंने बताया कि यह टीम एक दिन बाद मंडल प्रतियोगिता खेलने के लिए गोरखपुर रवाना होगी।

 भाटपार रानी,देवरिया । विद्युत बकाया बिल भुगतान हेतु एक मुस्त समाधान योजना ओटीएस अंतर्गत बृहस्पतिवार को विद्युत उपकेंद्र भाटपार रानी के बिल काउंटर पर भीड़ उमड़ पड़ी थी ।परंतु सर्वर पूरे दिन फेल रहा। इससे विद्युत उपभोक्ता कतार लगाकर पूरे दिन परेशान रहे।  समस्त विद्युत भार के घरेलू , वाणिज्यिक , निजी नल कूप , निजी संस्थान और औद्योगिक श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए प्रदेश सरकार ने 8 नवंबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक एक मुफ्त समाधान योजना ओटीएस की घोषणा की है । सर्वर फेल होने के कारण पूरे दिन काउंटर पर उपभोक्ता कतार लगाकर खड़े रहे । क्षेत्र से काउंटर पर आए रेनू बरनवाल भाटपार रानी , दीपक तिवारी बलुआ अफगान , दुर्गेश पुरैना , शैलेश रावत भुड़वार , आकाश गुप्ता प्रतापपुर , आदि ने बताया कि वह ओटीएस योजना अंतर्गत विद्युत बकाया बिल जमा करने हेतु प्रक्रिया पूरी करने के बाद काउंटर पर सुबह 10:00 बजे से खड़े हैं । आए दिन सर्वर फेल रहता है । आज भी सर्वर फेल होने से जमा नहीं हो पा रहा है।  एसडीओ कामतानाथ पांडेय ने बताया कि सर्वर फेल है । चालू होने पर जमा हो जायेगा।

नेहरु युवा केंद्र देवरिया के युवा कार्यक्रम एवम् खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में संविधान दिवस के उपलक्ष में भाषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में भारतीय संविधान पर चर्चा किया गया। जिसमें प्रथम स्थान शिवम् मिश्रा (पिपरा), द्वितीय स्थान प्रदीप कुमार रंजन ( चकरा), तृतीय स्थान कृष यादव रहे l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऋषि कुमार रानू,विशिष्ठ अतिथि शिवम पांडे और आयोजक वालेंटियर राहुल मल्ल रहे। इस दौरान ब्रह्मानंद गिरी, सोनु यादव, जितेंद्र यादव, दीपक प्रजापति अन्य लोग उपस्थित रहे।

भाटपाररानी,देवरिया :लार विकास खंड के ग्राम पंचायत बभनौली,चनुकी, दिक्षितौली,महुंजा,महाईचपार,कठौड़ी व करमुवा गावों में लाखों रुपये खर्च कर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है।वर्षो पूर्व बने शौचालय का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी ग्राम पंचायत के शौचालयों में ताला लटकने से ग्रामीण खुले में शौच को विवश हैं। ग्रामीणों का कहना हैं कि कुछ गावों के सामुदायिक शौचालय खराब पड़े हैं तो कुछ सामुदायिक शौचालयों पर सुविधाओं का भी अभाव होना सामुदायिक शौचालय में निर्माण पूरा होने के बाद ताला बंद कर दिया गया है। शौचालय का ताला खोलकर चालू कराने को आए दिन ग्रामीणों की ओर से विभागीय अधिकारियों के अलावा डीएम दरबार तक शिकायत होती है। बावजूद इसके ग्राम पंचायतों की मनमर्जी के आगे अधिकारियों का निर्देश भी बेअसर साबित हो रहा है। यह केवल एक गांव के शौचालय की बदहाली नहीं है बल्कि जिले में बने अधिकांश सामुदायिक शौचालयों की यही स्थिति है। ऐसे शौचालयों का ताला खोलवाकर ग्रामीणों को सुविधा मुहैया कराए जाने को जिम्मेदार अधिकारी भी गंभीर नहीं हैं।इस संबंध में बीडीओ लार आनंद प्रकाश ने बताया की इसकी जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग की हैं जिसकी ज़िम्मेदारी ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान की हैं। इस वक्त मैं बिकसित भारत संकल्प यात्रा में सलेमपुर में समल्लित हूं।

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए... CTA: सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

नेहरु युवा केंद्र देवरिया के युवा कार्यक्रम एवम् खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में संविधान दिवस के उपलक्ष में भाषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में भारतीय संविधान पर चर्चा किया गया। जिसमें प्रथम स्थान शिवम् मिश्रा (पिपरा), द्वितीय स्थान प्रदीप कुमार रंजन ( चकरा), तृतीय स्थान कृष यादव रहे l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऋषि कुमार रानू,विशिष्ठ अतिथि शिवम पांडे और आयोजक वालेंटियर राहुल मल्ल रहे। इस दौरान ब्रह्मानंद गिरी, सोनु यादव, जितेंद्र यादव, दीपक प्रजापति अन्य लोग उपस्थित रहे।