भाटपार रानी,देवरिया:शहर के प्रमुख चौक चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर नप प्रशासन के द्वारा अलाव जलाया जा रहा हैं। जबकि ग्रामीण इलाके में अभी भी प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।जबकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी मौसम में दो से तीन दिनों तक उतार चढ़ाव के साथ ठंड के बढ़ने के आसार हैं। दिसंबर माह के अंतिम समय में मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है नगर प्रशासन ने अपने दावे के मुताबिक नव वर्ष के शुरुआत से पहले ही चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करते हुए लोगों को ठंड से राहत देने में जुट गया है जबकि गांव में ग्राम प्रधानों द्वारा किसी भी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है जिसके चलते लोग ठिठुर कर अपना जीवन यापन करते हुए दिख रहे है।

भाटपार रानी,देवरिया: स्थानीय नगर के सोहनपार वार्ड की एक गली में अचानक रविवार की सुबह एक 440 वोल्ट के तार के टूट जाने से गलियों में आवागमन ठप हो गया। गनीमत रहा की गली में तार टूटते वक्त कोई रास्ते से नहीं गुजर रहा था। जिससे दुर्घटना का कोई शिकार नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही नगर प्रशासन के द्वारा विद्युत विभाग में जानकारी दिए जाने पर विद्युत कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कुछ देर बाद पुनः टूटे हुए तार को जोड़ते हुए नगर के इस वार्ड कि विद्युत व्यवस्था को पुनः बहाल किया। जनता का कहना है कि लंबे समय से जर्जर हो चुके तारों के टूटने की संभावना बनी रहती है। विद्युत विभाग इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहा है।जो विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

देवरिया जमीन के विवाद में चार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज

देवरिया 31 दिसंबर को ओटीएस का अंतिम दिन

देवरिया विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन

देवरिया उमाशंकर तिवारी चुने गए तहसील बार के अध्यक्ष

देवरिया ग्राम चौपाल की पहली वर्षगांठ पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

देवरिया बदमाशों ने एक युवक को मारी गोली हालत गंभीर