Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
भाटपार रानी,देवरिया: पूर्वांचल मुक्ति वाहिनी द्वारा पूर्वी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन के क्रम में छः जनवरी को देवरिया के देवरही मंदिर से पदयात्रा निकाली जायेगी। यह पदयात्रा दिन के 10.00 बजे प्रारंभ होकर कुशीनगर के पथिक निवास रेस्टोरेंट तक जाकर एक सभा में तब्दील होगी। पूर्वांचल मुक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रेश सिंह अमेठिया ने कहां कि अंग्रेजी हुकूमत की नीयत बड़े-बड़े राज्यों को बनाकर सत्ता का केंद्रीकरण करना था। इसी क्रम में उन्होंने आगरा और अवध दो अलग प्रांतों को जोड़कर यूनाइटेड प्रोविंसेस (यूपी) बनाया था, लेकिन आजादी के बाद से देश में विकेंद्रीकरण के सिद्धांत के तहत न्यायिक, शासनिक, प्रशासनिक व्यवस्था एवं सत्ता तक आम आदमी की पहुंच बढ़ाकर संविधान को पूर्णतया लागू कराने के उद्देश्य से देश में छोटे राज्यों का निर्माण हुआ लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश को पिछड़ा बनाए रखकर लेबर सप्लाई का केंद्र बनाने की साजिश के तहत उत्तर प्रदेश का बंटवारा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आज 24 करोड़ की भारी-भरकम आबादी के साथ प्रदेश के तमाम क्षेत्रों से हाईकोर्ट, लोक सेवा आयोग आदि शासनिक, प्रशासनिक मुख्यालय से दूरी से बढी दुश्वारियों से जनता त्रस्त है । उन्होंने कहा कि पूर्वांचल मुक्ति वाहिनी पूर्वी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य का दर्जा दिलाए जाने का आंदोलन पिछले 8 वर्षो से कर रही है। वर्ष 2011 में तत्कालिक मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश को चार भागों में विभाजित कर चार नए राज्य बनाने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित किया गया। इसके बावजूद भी उत्तर प्रदेश में नए राज्यों का निर्माण नहीं किया गया जोकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के आठ करोड़ जनमानस के साथ-साथ लोकतंत्र की व्यवस्था का अपमान है। उन्होंने बताया कि आज उत्तर प्रदेश की आबादी 24 करोड़ है। एक हाईकोर्ट, एक मुख्यमंत्री, एक लोक सेवा आयोग के भरोसे इतनी बड़ी आबादी का समुचित विकास नहीं किया जा सकता। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में शासनिक, प्रशासनिक और न्यायिक व्यवस्था लगातार बोझिल होती जा रही है और विकास के तमाम दावों के बावजूद यहां की जनता गंभीर बीमारियों के इलाज, बेहतर शिक्षा और रोजी रोटी के तलाश में अन्य प्रदेशों में जाकर धक्के खाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि यह समय की अति महत्वपूर्ण मांग है कि उत्तर प्रदेश में नए राज्यों का निर्माण हो और पुरानी पेंशन बहाली की मांगों पर जल्द फैसला किया जाए। इस पदयात्रा में पूर्वांचल मुक्ति वाहिनी के नेता व कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग भी शामिल रहेंगे।
भाटपार रानी,देवरिया। बनकटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर - मैरवा मार्ग के भठवा पांडेय चौराहे के पास शुक्रवार की देर सायं आमने-सामने हुई बाइक टक्कर में भाई-बहन सहित तीन घायल हो गए। आर हे एंबुलेंस चालक पवन कुमार ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को भाटपार रानी अस्पताल पहुंचाया।जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिंटू कुमार यादव अपनी बहन नीतू कुमारी को देवरिया से लेकर अपने गांव बिहार के सिवान जनपद के पतार गांव जा रहा था ।अभी वह भठवा पांडेय चौराहे के समीप पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे बाइक सवार शमसुद्दीन अंसारी निवासी मैरवा जिला सिवान से आमने-सामने टक्कर हो गई। तीनों सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे। उधर से गुजर रहे एंबुलेंस चालक पवन कुमार ने तीनों को भाटपार रानी अस्पताल पहुंचाया ।जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।थाना अध्यक्ष बनकटा अमित राय ने बताया कि सूचना मिली है। पता किया जा रहा है।
बैकुंठ धाम का होगाबिस्तरीकर्ण कारण छटेलाल निगम
अधिकारियों ने जाना उसरा में प्रदूषण का हाल
200 करोड़ की लागत से देवरिया बस स्टैंड का होगा विकास
भारत में विकास का नया कीर्तिमान बना रहा है राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम
कन्हैया लाल जायसवाल एवं अशोक तिवारी बने स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य
भाजपा के राज्य मंत्री ने गरीब व असहाय लोगों को कंबल का किया वितरण
