देवरिया चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Transcript Unavailable.

भाटपार रानी,देवरिया : भाटपार रानी के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने स्नान-दान कर पुण्य लाभ लिया। साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों व नेताओं सहित संगठनों ने जगह-जगह सहभोज आयोजित कर गरीबों व बच्चों को खिचड़ी खिलाई गई और गरीब व असहाय लोगों में कंबल का भी वितरण किया गया। लार पूर्वी के जिला पंचायत सदस्य जनक कुशवाहा व चानुकी बाजार के दुकानदारों ने बाजार में सहभोज कार्यक्रम को आयोजित किया गया था। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक डॉ.आशुतोष उपाध्याय बबलू ने कहा कि जिस तरह तिल और गुड़ मिलकर मजबूत हो जाते हैं। उसी तरह हम सभीलोग मिलकर मजबूती से एक दूसरे को जोड़ें और उनके दुःख सुख में शामिल हो।इस दौरान यहां के कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल दिखे। इसके क्षेत्रीय पूर्व विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय मदनचक के भी कार्यक्रम में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया।

भाटपार रानी,देवरिया।जनपद देवरिया के पिण्डी क्षेत्र में भगवान राम परिवार की शोभा यात्रा निकालकर आमजनमानस में धार्मिक चेतना उत्पन्न करने का कार्य किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विश्व हिन्दू परिषद व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता देते हुए इस शोभायात्रा को भव्यता प्रदान किया । 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला के विराजमान होने की खुशी में गांव और शहरों में हिंदुत्व विचारधारा के साथ-साथ अक्षत यात्रा निकालने का कार्य भी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रारंभ किया गया है। 22 जनवरी को परिवार में खुशियां मनाने व दीप जलाकर दिवाली का स्वरूप तैयार कर भगवान राम परिवार की आराधना के माध्यम से हिंदुत्व चेतना पैदा करने का कार्य किया जा रहा है। प्रभु भगवान से राम की प्रतिमा अयोध्या मंदिर की भव्यता को बढ़ाने का कार्य करेगी जिससे आम जनमानस का सहयोग देश के लिए ऐतिहासिक होगा और यह दीपावली पर्व, 22 जनवरी को पूरा देश मनायेगा। इस शोभायात्रा में प्रमुख रूप से जिला संघ कार्यवाह वेद प्रकाश दुबे जी करुणेश सिंह संतोष दुबे संजय ठठेरा विद्यासागर पांडे जितेंद्र सिंह अमित दुबे अमित तिवारी रामेश्वर तिवारी डा.अमरीश चंद कौशिक बृजेश धर दुबे रामनाथ यादव नितिन मिश्रा कौशलेश पति त्रिपाठी गोपाल पति त्रिपाठी आलोक पति त्रिपाठी सत्येंद्रपति त्रिपाठी राहुल पाठक दानवीर सिंह जी परमिंदर सिंह जी अभय मिश्रा अखिलेश जी आदि प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भव्य यात्रा में पूरा सहयोग किया।

भाटपार रानी,देवरिया:क्षेत्र के गोबरही मे अजुर्न धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट द्बारा कम्बल विवरण मे मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी और भाटपाररानी के पूर्व सपा विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय की मौजूदगी में क्षेत्र के लोगों में कम्बल विवरण किया गया। जिसमे सैकड़ो की संख्या में लोगो की मौजूदगी रही।

भाटपार रानी,देवरिया: नारी सशक्तिकरण के तहत भाटपार रानी सर्किल क्षेत्र के खामपार व श्रीरामपुर थाने की पुलिस ने क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया। महिलाओं को उनके अधिकार और कानूनी संरक्षण की जानकारी दी। सोमवार को पुलिस ने खामपार के पकड़ी बाबू,सरया,पिपरा उत्तर पट्टी,तो वही श्रीरामपुर थानाक्षेत्र में पुलिस ने चौरंगी चक, बांधा छापर,रहीमपुर आदि गांवों में अभियान चलाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कानून में महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की जानकारी दी। महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचने के लिए कानून का सहारा किस तरह लिया जाए इस संबंध में भी कानून में किए गए प्रावधान से अवगत कराया। इस दौरान दर्जनों महिला पुलिसकर्मीगण अपने इस अभियान में सक्रिय दिखी।

मंडी में आज फलों का भाव

मंडी में आज सब्जियों का भाव

Transcript Unavailable.

देवरिया चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार