Transcript Unavailable.
देवरिया जिले में आज के सब्जी मंडियों के भाव
देवरिया:बरहज थाना क्षेत्र के महुई श्रीकांत गांव के समीप देर रात्रि तेजी गति से बीरपुर मिश्र से सलेमपुर की तरफ जा रहा बाईक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गया और नीचे गिर गया, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस इलाज के लिए लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते पर परिजन दहाड़े मारकर रोने लगा। स्टेशन रोड सलेमपुर के रहने वाले शेरू मद्धेशिया 25 पुत्र जयप्रकाश मद्धेशिया अपने मामा के घर बीरपुर मिश्र गया था, वहां से रात को अपने घर सलेमपुर जा रहा था, अभी महुई श्रीकांत पुल के पास पहुंचा था, तभी अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गया और नीचे चला गया, जिससे गंभीर रुप से घायल हो गया, घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया, जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, पुलिस शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सलेमपुर जा रहा बाईक सवार महुई श्रीकांत के पास टकरा गया और अनियंत्रित होकर पुल के नीचे चला गया, जिसमें घायल हो गया, इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
देवरिया।बरगईया तिवारी पुर में चल रहे राम कथा के विश्राम दिवस पर आचार्य विनोद जी द्वारा राम राज्याभिषेक की भावपूर्ण कथा का प्रसंग सुनाया कथा प्रसंग सुनकर श्रद्धालुओं नेे गाेमाता और माता-पिता, गुरुजनों की सेवा करने का कथा में लिया संकल्प लिया राधेय पुष्प सेवा सदन के द्वारा चल रही संगीतमय श्रीराम कथा में आज विश्राम दिवस में आचार्य विनोद मिश्र जी महाराज ने मेघनाथ वध, रावण वध और राम के राज्य अभिषेक का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि जीवन में अगर हम भी अपने हृदय भवन में सीता सहित राम को धारण कर लेवें, तो हमारा जीवन सफल हो जाए, जो राम जी का कृपा पात्र बन जाता है। उस पर सारा जगत कृपा बरसाता है। उन्हाेंने कहा कि संसार में बुराई चाहे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो जाए वह अच्छाई के सामने कभी टिक नहीं सकती। अच्छाई और सच्चाई की सदा ही विजय होती है। पापियों के पाप का घड़ा आखिर भरता ही है। उसके पाप ही उस व्यक्ति के अंत का कारण बन जाते है। भगवान पापियों का विनाश करते ही है। इसलिए व्यक्ति को सदा ही सन्मार्ग पर ही चलना चाहिए। आचार्य मिश्र ने कहा की मानव जीवन पाया है तो मानव जीवन को साकार करने का एक मात्र सहारा राम का नाम ही है। रामचरित मानस भव्य अलौकिक और मानव जीवन उद्धार के लिए ही है। उन्होंने कहा की राम के नाम का स्मरण करते रहना जीवन को सन्मार्ग पर ले जाता है। श्री राम कथा में राम की महिमा को गया कथा विश्राम में उन्होंने राम का राज्य अभिषेक के साथ राम की महिमा को गाया। जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर कथा वाचक विनोद मिश्र ने सभी भक्तों से कहा कि गोमाता की सेवा माता-पिता की सेवा मस्तक पर तिलक लगाना। गुरुजनों ब्राह्मण जनों का सम्मान करना। सदैव राम का कृष्ण का ध्यान करने का संकल्प सभी से कराया। कथा के यजमान आचार्य जयनारायण त्रिपाठी प्रिंस ने व्यास पुजन और भगवान राम को तिलक लगाकर राज्याभिषेक किया और आचार्यो ने वेद मंत्र का उच्चारण किया।कथा में बच्चों द्वारा भगवान राम सीता का भावपूर्ण अभिव्यक्ति सबके मन को मोह रही थी।कथा में मुख्य रुप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरहज के प्रचारक रोहित जी,नगर संचालक नन्दलाल जी, नगर कार्यवाह हरिप्रकाश जायसवाल जी,सह नगर कार्यवाह भावेश जी, रामबृक्ष जी, दिनेश्वर पाण्डेय जी,अभय ,जिगर,अर्नव, घनश्याम त्रिपाठी, प्रेम नारायण त्रिपाठी, अवधनारायण, प्रमोद मिश्रा,पुर्व चेयर मैन अजीत जायसवाल, विन्देश्वर गिरी, रामेश्वर यादव, पप्पू जायसवाल सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित होकर कथा का रसपान किया।
देवरिया। बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत किसानों के लिए गन्ना की फसल क्रय करने के लिए पैना गांव में विभाग के तरफ से धर्म कांटा लगाया गया है। जिससे आसपास के लोग वहां पर गन्ना ले जाकर विक्रय कर सके लेकिन किसानों का आरोप है। कि विगत काफी दिनों से हम लोग इस ठंड की रात में पड़े रहते हैं और हम लोगों का गन्ना क्रय नहीं किया जाता है। जिससे हम किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रतापपुर शुगर फैक्ट्री के सीडीओ बृजेश दुबे ने बताया की गन्ना कम होने की वजह से यहां पर किसानों को इस तरह से परेशानियां सहनी पड़ रही है। हालांकि प्रतिदिन यहां पर दो ट्रक लोड किए जाते हैं। किसानों का चार दिन रहने का आरोप गलत है यही नहीं किसान ज्ञानेंद्र ने बताया कि हम लोगों को ट्राली खाली करने के लिए मजदूरी भी देनी पड़ती है और हम लोगों के गन्ने से₹10 प्रति कुंतल ढोने के नाम पर भाड़ा उसूल लिया जाता है।
देवरिया ।देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी एवं जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने पत्रकार धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, निवासी ग्राम व पोस्ट पिपरपाती, जनपद देवरिया की असामयिक मृत्यु पर उनकी पत्नी निकू मिश्र को उनके घर पर जाकर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के अंतर्गत राहत राशि स्वरूप पाँच लाख रूपये का चेक प्रदान किया। सदर विधायक एवं जिलाधिकारी ने शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। सदर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पत्रकारों एवं उनके परिजनों के हर सुख-दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये की राहत राशि प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया।
देवरिया। बरहज तहसील के अंतर्गत ग्राम पैना भगवान प्रभु श्री राम को लेकर अयोध्या में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर ग्राम वासियों द्वारा विशाल शोभा स्थानीय शहीद स्कूल से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा का नेतृत्व ग्राम प्रधान रवि प्रताप सिंह कर रहे थे ग्राम प्रधान के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोगों द्वारा जय श्री राम का नारा लगाते हुए पूरे ग्राम सभा में भ्रमण करते हुए शोभायात्रा अंत में शहीद स्मारक पर जाकर विश्राम की। शोभायात्रा में जितेंद्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, बलवंत सिंह ,कृष्ण प्रताप सिंह ,विवेक सिंह ,मोहन, सोनू सिंह ,यशवंत सिंह, दिलीप कुमार, गुड्डू ,विजय प्रताप ,अमन सिंह ,काशी नाथ, सत्येंद्र सिंह, विपिन सिंह, मृत्युंजय सिंह, अशोक सिंह, जय नारायण सिंह सहित गांव की समस्त जनता शोभा यात्रा में शोभा बढ़ा रही थी। शोभायात्रा में स्थानीय थाना बरहज के उप निरीक्षक एसएन राय सहित कांस्टेबल सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित रहे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के अंतर्गत दिवगत पत्रकार के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता
