उत्तरप्रदेश राज्य के देवरिया ज़िला से अभिषेक सोनकर ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि पेड़ पौधा लगाना अधिक आवश्यक है। वो भी इस बीच जब अभी के समय में पेड़ अधिक मात्रा में काटा जा रहा है। जिस अनुपात में पौधा काटा जा रहा है ,उतना अनुपात में पौधा नहीं लगाया जा रहा है। इससे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। इस बार तापमान लगभग 45 डिग्री तक पहुँच गया था जो ख़तरा की घंटी बताया जा रहा है। अभी अगर मानव नहीं चेतेंगे तो आगे उन्हें बहुत समस्या होगी। पेड़ ऑक्सीजन का श्रोत है। हमे अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ लगाना है