भाटपार रानी तहसील के नवनिर्वाचित अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण तहसील सभागार में शुक्रवार को समारोह पूर्वक संपन्न हो गया। नए पदाधिकारियों अध्यक्ष सुशील ओझा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रभान प्रसाद, उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव ,अभिजीत सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ,विनोद, महामंत्री राणा प्रताप सिंह ,संयुक्त मंत्री अशोक चौबे, पुस्तकालय अध्यक्ष राम नगीना सिंह, प्रकाशन राम आधार यादव को मुख्य अतिथि राजेश दयाल सिंह ने शपथ दिलाई।
