भाटपार रानी,देवरिया। रविवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला दिख रहा है।मकर संक्रांति बीत जाने के बाद भी देवरिया जनपद के भाटपार रानी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में घना कोहरा देखा जा रहा है। भाटपार रानी के नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलावा जलाने में अधिक व्यस्त दिखे। अलावा के बाद भी ठंड से निजात लोगों को नहीं मिल रहा है ।जिलों में ठंड का प्रकोप अधिक देखा जा रहा है। हालांकि,अचानक मौसम के बदले मिजाज से दो दिन पहले से तापमान में थोड़ी गिरावट आई थी।लेकिन आज सुबह से अबतक सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं।देर रात से ही कुहांसा पड़ने लगा हैं जिस तापमान में गिरावट आयी है। सुबह से ही शहर की सड़कों पर लोगों की संख्या कम है। लोग ठंड से बचने के लिए आग के पास बैठे दिखे।