देवरिया।श्री राम जन्मभूमि निर्माण के लिये कारसेवा के दौरान मुँह के जबड़े में पुलिस की गोली से घायल हुये कारसेवक वर्तमान में भाजपा के जिला मंत्री महेश मणि का आज राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के सी.सी.रोड स्थित भाजपा नेता संजय राव के प्रतिष्ठान पर अंग वस्त्र दे सम्मान किया।इस अवसर पर महेश मणि ने उस समय के संस्मरण सभी के साथ साझा किया।वही पूर्वजिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही ने सम्मान करने के बाद कहा कि आज का अवसर हम सभी के लिये सौभाग्य का है।इस अवसर के लिये बहुत संघर्ष किया गया है अनेको लोगो के द्वारा। इस दौरान निशिरंजन तिवारी,बलराम उपाध्याय,मारकंडेय तिवारी,दिनेश तिवारी,संजय राव,अम्बिकेश पाण्डेय,कृष्णानंद पाठक,अवधेश सिंह,संतोष मिश्रा,अभिषेक तिवारी,मनीष सहाय,अमित सिंह,राहुल मिश्रा आदि रहे।
