उत्तरप्रदेश राज्य के देवरिया जिले में राम मन्दिर जन्मभूमि के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी बूथों पर सुना।इसी के क्रम में सदर सांसद डा.रमापतिराम त्रिपाठी,सदर विधायक डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सोमनाथ मन्दिर पर भजन - कीर्तन कर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव देखा। इसके बाद सदर सांसद डा.त्रिपाठी ने कहा कि संसार के इतिहास में ऐसा कोई आदर्श नही जन्मा जैसे श्री राम हैं। जिनकी नीति में प्रीति है। और स्वार्थ में परमार्थ है। समस्त विरोधी धर्मों का आश्रय राम हैं। इसीलिए उनका कोई न तो विकल्प है न ही विरोध। समुद्र की तरह सभी भक्तों की भाव सरिताओं को अपने में समाहित करके सबको पूर्णता प्रदान करना ही रामत्तव है तथा राममय हो जाना है। इस समय पूरे देश के हृदय सिंहासन पर भगवान राम सिंहासनासीन हो चुके हैं। ये है भारतीय सनातन परंपरा। जिसमें सबके प्रिय सबके हितकारी श्रीराम के राज्य का प्रत्यक्ष प्रमाण सामने है। जब सबका कार्य आगे बढ़ गया, सबका आनंद चरम पर है। सदर विधायक डॉ.शलभ ने कहा कि आज कोई दुकान बंद नहीं कोई लाठी चार्ज नहीं, कहीं पर भी देखते ही गोली चलाने के आदेश नहीं,राम विराजमान हो गये।अब अयोध्या ही नहीं सारा देश और विश्व अवध हो गया है।श्रीराम की राजनीति का तात्पर्य है कि जो दूर है वह भी पास आ जाये। प्राणि मात्र के गुणों का उपयोग सनातन परंपरा के उत्कर्ष रामराज्य के लिए करना ही सनातन धर्म है। एक बार पुनः दीवाली लौटकर आ गई। 22 जनवरी राममय देश का नया संस्करण है।व्यक्तिगत लाभ- हानि उनके चिंतन का विषय कभी नहीं रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सूर्य की तरह प्रकाशमान रहना, आकाश की तरह विचारों की व्यापकता श्रीराम में है। श्रीराम मानते हैं कि संसार में सबकी प्रकृति भिन्न होती है।आज का दिन कालचक्र के बदलने का दिन है। इस दौरान मारकंडेय शाही,रविन्द्र किशोर कौशल,डा.अजय मणि त्रिपाठी,डा.संजीव शुक्ला,अम्बिकेश पाण्डेय,रमेश वर्मा,गोविन्द चौरसिया,सुशील सिंह,विजय पण्डित,राधेश्याम शुक्ला,धनजी वर्मा,वीरेंद्र सिंह,शैलेश शुक्ला,अमित मिश्रा आदि रहें।
