उत्तरप्रदेश राज्य के डोरिया जिले के भाटपार रानी,देवरिया।भाटपार रानी क्षेत्र के सरया में ग्रामीणों के देखरेख में 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु राम के 500 वर्षो बाद अपने महल में आने के उपलक्ष्य में गांव के एक मंदिर से पूरे ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभु राम लक्ष्मण माता सीता व हनुमान जी की जीवंत प्रतिमा बनाकर सोमवार को गाजे बाजे के साथ झांकी निकाली गई। मीडिया प्रभारी सुग्रीव जी ने बताया कि ग्रामीणों की मौजूदगी में 22 जनवरी को आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच भव्य व दिव्य झांकी निकली। इस दौरान महिलायें पुरुष बच्चे प्रभु श्री राम के जयकारे के नारे लगाते हुए गांव भ्रमण करते हुए पुनः हनुमान मन्दिर पहुँचे।मंदिर पर चल रहे सुन्दर कांड पाठ के संपन्न होने के बाद प्रसाद वितरण किया गया जिससे ग्रामीणों में बेहद खुशी देखने को मिली।
