देवरिया: लार विकास खंड के रामनगर गांव के एक मंदिर पर अयोध्या में होने वाले 22 जनवरी के प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की खुशी में ग्रामीण समाजसेवी,उद्यमी, व ग्रामीणों के सहयोग से भजन,कीर्तन,दीपोत्सव व अन्य धार्मिक कार्यों को किया जायेगा।इस संबंध में पूछे जाने पर गांव के समाजसेवी राजन सिंह विशेन ने बताया की नेता रामप्रकाश यादव,ध्रुव कुमार,सहित अन्य ग्रामीणों का के सहयोग के सहयोग से यह कार्यक्रम किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
