देवरिया। बरहज तहसील के अंतर्गत ग्राम पैना भगवान प्रभु श्री राम को लेकर अयोध्या में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर ग्राम वासियों द्वारा विशाल शोभा स्थानीय शहीद स्कूल से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा का नेतृत्व ग्राम प्रधान रवि प्रताप सिंह कर रहे थे ग्राम प्रधान के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोगों द्वारा जय श्री राम का नारा लगाते हुए पूरे ग्राम सभा में भ्रमण करते हुए शोभायात्रा अंत में शहीद स्मारक पर जाकर विश्राम की। शोभायात्रा में जितेंद्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, बलवंत सिंह ,कृष्ण प्रताप सिंह ,विवेक सिंह ,मोहन, सोनू सिंह ,यशवंत सिंह, दिलीप कुमार, गुड्डू ,विजय प्रताप ,अमन सिंह ,काशी नाथ, सत्येंद्र सिंह, विपिन सिंह, मृत्युंजय सिंह, अशोक सिंह, जय नारायण सिंह सहित गांव की समस्त जनता शोभा यात्रा में शोभा बढ़ा रही थी। शोभायात्रा में स्थानीय थाना बरहज के उप निरीक्षक एसएन राय सहित कांस्टेबल सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित रहे।
