भाटपार रानी,देवरिया: बुधवार की सुबह नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थित मंदिरों में बाबा हरिबरम मंदिर पर पूजन के उपरांत पोंछा झाड़ू लगाकर सफ़ाई की गई। इस दौरान उन्होंने मंदिर के पुजारी और दर्शनार्थियों को 22 जनवरी को भजन कीर्तन करने और तथा मंदिरों में दीप जलाकर उत्सव मनाने का आग्रह किया। जिसमें डॉ. अरविन्द सहाय कुशवाहा,भाजपा नेता अशोक कुशवाहा,सभासद दुर्गेश्वर सोनी, संजय कुशवाहा, जुड़ावन कुशवाहा, राजकुमार गुप्ता राजू, बबलू मद्देशिया, रामेश्वर मद्देशिया, गुड्डी सहाय कुशवाहा, रियासत अली, तारकेश्वर कुशवाहा,ग्राम प्रधान लक्ष्मण कुशवाहा आदि शामिल हुए।
