भाटपार रानी,देवरिया: नारी सशक्तिकरण के तहत भाटपार रानी सर्किल क्षेत्र के खामपार व श्रीरामपुर थाने की पुलिस ने क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया। महिलाओं को उनके अधिकार और कानूनी संरक्षण की जानकारी दी। सोमवार को पुलिस ने खामपार के पकड़ी बाबू,सरया,पिपरा उत्तर पट्टी,तो वही श्रीरामपुर थानाक्षेत्र में पुलिस ने चौरंगी चक, बांधा छापर,रहीमपुर आदि गांवों में अभियान चलाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कानून में महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की जानकारी दी। महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचने के लिए कानून का सहारा किस तरह लिया जाए इस संबंध में भी कानून में किए गए प्रावधान से अवगत कराया। इस दौरान दर्जनों महिला पुलिसकर्मीगण अपने इस अभियान में सक्रिय दिखी।