भाटपार रानी,देवरिया:सिंचाई को लेकर क्षेत्रीय किसान खासे परेशान हैं, क्योंकि इनके खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को सिंचाई हेतु ट्यूबल नहीं मिल पा रहा है।क्षेत्र के भेड़ापाकड़ गांव स्थित कुछ ट्यूबल जो मौजूद हैं वही क्षेत्रीय किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख साधन है। लेकिन कुछ ट्यूबल पर ट्यूबल आपरेटर मौजूद नहीं रहते है तो कुछ ट्यूबल पिछले कुछ वर्षो से खराब पड़े है। इसके चलते किसानों को सिंचाई के लिए भारी जलालत झेलनी पड़ रही है। उधर दूसरी ओर विभागीय अधिकारी अलमस्त हैं। किसी ने भी ट्यूबल में आई गड़बड़ी को दुरुस्त कराने की जहमत नहीं उठाई।