भाटपार रानी,देवरिया। देवरिया जनपद के भाटपार रानी तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में मौके पर पहुंचे कुल 27 मामलों में सिर्फ 2 का ही निस्तारण हो सका। जिसमे मुख्य अधिकारी के रूप में सीआरओ रजनीश रॉय मौजूद थे। तहसील परिसर में सुबह 10 बजे से आयोजित हुए इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में ठंड का असर देखने को मिला जहां जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी में सिर्फ 27 मामले आए जिसमे सबसे अधिक राजस्व के मामले रहे। इस दौरान यहां एसडीएम हरिशंकर लाल, तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा,नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह,थानाध्यक्ष भाटपार दिलीप कुमार पांडेय,बनकटा,श्रीरामपुर,बीडीओ भाटपार रानी सहित अन्य अधिकारीगण मौके पर मौजूद रहे।