देवरिया:लार विकास खंड के रावतपार अमेठिया में मंगलवार को पूर्वांचल मुक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय कार्यालय पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रेश सिंह अमेठिया ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। बैठक में पूर्वांचल के लोगों द्वारा सहारा इंडिया में अपने द्वारा जमा किए गए लाखों रुपए के मुद्दे पर चर्चा करते हुए सरकार से मांग किया की हम लोगों के जमा पैसे का शीघ्र भुगतान कराया जाए। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रेश सिंह अमेठिया ने कहां की सहारा इंडिया परिवार द्वारा जनता को गुमराह करते हुए उनके पैसे को ले लिया गया है जो गरीब व असहाय लोगों का इस में अत्यधिक पूजी जमा है। जिससे गरीब व असहाय इस समय बढ़ती इस महंगाई में खाने के लिए भी पैसों की व्यवस्था नहीं कर पा रहे है। इसपर सरकार को चुनाव से पहले विचार करने हुए एक बड़ा कदम उठाना चाहिए और गरीबों के पैसों का भुगतान करा देना चाहिए।सरकार इसपर कोई कदम नहीं उठाती हैं तो पूर्वांचल मुक्ति वाहिनी इन गरीबों के मुद्दो को लेकर आगे भी संघर्षरत रहेगी।इस दौरान इस बैठक में दर्जनों लोग मौजूद थे।
