भाटपार रानी,देवरिया: स्थानीय तहसील क्षेत्र के भटनी ब्लाक अंतर्गत पड़ने वाले मोतीपुर चौराहे पर दर्जनों युवाओं की मौजूदगी में एक जिम सेंटर का उद्घाटन हिंदूवादी नेता टार्जन यादव के हाथों सोमवार की देर शाम फीता काट कर किया गया। इस दौरान श्री यादव में अपने संबोधन में कहां की स्वास्थ्य सुरक्षा को बेहतर बनाएं रखने के लिए नियमित योगासन करें ताकि प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। जीम सेंटर के संचालक हरीश यादव ने दर्जनों युवाओं का योगाभ्यास के लिए नाम दर्ज करते हुए मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
