भाटपार रानी,देवरिया: छठ महापर्व के पूर्व गांव के ग्राम प्रधानों द्वारा गांव में छठ घाट की साफ - सफाई अभी से आरंभ हो चुकी है। क्षेत्र के ग्राम चनुकी की महिला ग्राम प्रधान सावित्री पांडेय ने अपने गांव स्थित छोटी गंडक नदी के चनुकी छठ घाट पर इस वर्ष नये 75 छठ वेदी का निर्माण स्वयं अपने खर्चे से कराने का संकल्प लेकर निर्माण कार्य आरंभ करा चुकी है । इसमें ग्रामीण स्वयं श्रमदान भी कर रहे हैं । ग्राम प्रधान सावित्री पांडेय एवं उनके प्रतिनिधि शिव शंभू पांडेय ने बताया कि उन्हें छठदेवी का वेदी बनवाने से आत्म संतोष की अनुभूति हो रही है । इसीलिए उन्होंने इस वर्ष इस कार्य का संकल्प लिया है। इस दौरान ग्राम के कमल नारायण पांडेय, पुनीत पांडेय, मधुसूदन , अजीत ,बृजेश पांडेय आदि ग्रामीण श्रमदान कर रहे हैं।
