लार,देवरिया:यूपी बिहार की सीमा पर स्थित बाबा हंसनाथ सोहगरा धाम पर सेवा समिति द्वारा आयोजित किए गए सोहगरा महोत्सव के कार्यक्रम के समापन पर दर्जनों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। जिसमे लार विकास खंड के महूंजा,कुसमा,खरवनियां,दिक्षितौलि सहित बिहार राज्य के सोहगरा घाट सहित दर्जनों गांव के जरूरतमंद ग्रामीण मौजूद रहे।
